मध्यप्रदेश अपडेट

MP Primary Teacher Bharti : एमपी में 18527 पदों पर प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती हुई शुरु, यहां से इस तरह करें आवेदन

MP Primary Teacher Recruitment 2022: पीटीईटी सफल उम्मीदवारों को 18527 पदों का दीवाली गिफ्ट, आवेदन 17 नवंबर से - MP Primary Teacher Recruitment 2022: 18527 Vacancies Application Process Starting from ...betulupdate.com
image:jagran

MP Primary Teacher Bharti: मध्य प्रदेश में सरकारी शिक्षकों की भर्ती के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। प्रदेश सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग और जनजाति कार्य विभाग द्वारा कुल 18527 प्राथमिक शिक्षक भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है 17 नवंबर 2022 से आवेदन शुरू हो चुके हैं। एमपीपीईबी (MPPEB) द्वारा आयोजित प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा में सफल घोषित उम्मीदवार ही इन दोनों विभागों में अंतर्गत संचालित होने वाले शासकीय विद्यालयों के लिए विज्ञापित 18000 से अधिक पदों पर भर्ती के आवेदन कर सकते हैं।

MP Primary Teacher Bharti: इस तरह कर सकते आवेदन

मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग (Madhya Pradesh School Education Department) के लिए घोषित 7,429 पदों और जनजातीय कार्य विभाग के लिए घोषित 11098 समेत दोनों में कुल 18,527 प्राथमिक शिक्षक भर्ती के लिए निर्धारित योग्यता रखने वाले आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार मध्य प्रदेश सरकार के पोर्टल, mponline.gov.in पर टीचर्स रिक्रूटमेंट काउंसलिंग (टीआरसी) सेक्शन में एक्टिव किए गए लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से आवेदन पेज पर जाकर प्राथमिक शिक्षक (संयुक्त काउंसलिंग) के लिए अपना अप्लीकेशन ऑनलाइन सबमिट कर सकते हैं। हालांकि, आवेदन से पूर्व उम्मीदवार सम्बन्धित दिशा-निर्देशों को पढ़ लेना चाहिए, जिनके लिए लिंक नीचे दिए गए हैं।

Also Read: Bike Riding Tips For Winters: ये सस्‍ता और देसी जुगाड़ आपको बाइक पर कड़कड़ाती ठंड से बचाएगा, सर्दी से बचने आज ही ट्राइ करें ये तरीका

एमपी प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2022 आवेदन लिंक 👇

https://trc.mponline.gov.in/portal/Services/TRC/PST/index.aspx

एमपी प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2022 दिशा-निर्देश PDF लिंक 👇

https://trc.mponline.gov.in/ql_trc/PST/Public/Nirdeshika-PS.pdf

News Source: jagran

Dadi ka video: दादी का स्‍वैैग ! पोते के इस सवाल पर दादी ने कर दी घनघोर बेेइज्‍जती, जवाब सुनकर हंस-हंस कर लोटपोट हो जाएंगे आप

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button