Betul News: रामेश्वरम से बनारस जा रही एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन में खराबी, दो घंटे से खड़ी है आउटर पर
Betul News: Engine failure of express train going from Rameswaram to Banaras, standing on outer for two hours

▪️ विजय सावरकर, मुलताई
Betul News: रामेश्वरम से बनारस जा रही एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन में तकनीकी खराबी आने से ट्रेन दो घंटे से ज्यादा समय से आउटर पर खड़ी है। जिसके चलते अप ट्रैक से गुजरने वाली कई यात्री ट्रेन अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही है। बताया जाता है कि शुक्रवार सुबह 9 के लगभग रामेश्वरम से बनारस जा रही एक्सप्रेस ट्रेन मुलताई स्टेशन से लगभग एक किलोमीटर दूर पहुंची थी कि एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। जिसके चलते पायलट को ट्रेन को रोकना पड़ा।
अप ट्रैक पर एक्सप्रेस ट्रेन के आउटर पर खड़ा रहने से सिकंदराबाद से गोरखपुर जा रही एक्सप्रेस ट्रेन को मुलताई स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक एक पर रोकना पड़ा। इस दौरान दोनों एक्सप्रेस ट्रेन के यात्री परेशान होते रहे। समाचार लिखे जाने तक रामेश्वरम से बनारस जा रही एक्सप्रेस ट्रेन आउटर पर ही खड़ी थी। रेलवे के अधिकारियों ने बताया दूसरा इंजन बुलाकर ट्रेन को रवाना किया जा रहा है।(Betul News)



