मध्यप्रदेश अपडेट

MP DA News : बिजली कर्मचारियों को भी 4 प्रतिशत डीए, आदेश जारी

MP DA News : भोपाल। मध्यप्रदेश में विद्युत वितरण कंपनियों में कार्यरत कार्मिकों को भी सातवें वेतनमान में 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। विद्युत वितरण कंपनियों द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गये हैं। इससे कर्मचारियों में खुशी की लहर है।

MP DA News : बिजली कर्मचारियों को भी 4 प्रतिशत डीए, आदेश जारी

MP DA News : भोपाल। मध्यप्रदेश में विद्युत वितरण कंपनियों में कार्यरत कार्मिकों को भी सातवें वेतनमान में 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। विद्युत वितरण कंपनियों द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गये हैं। इससे कर्मचारियों में खुशी की लहर है।

जारी आदेश के अनुसार सातवें वेतनमान में कार्मिकों को वर्तमान में मूल वेतन पर 01 जनवरी 2024 से 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता देय होगा। उन्हें कुल 50 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। गौरतलब है कि कंपनी द्वारा नियमित कार्मिकों को 01 जुलाई 2023 से सातवें वेतनमान में 4 प्रतिशत की वृद्धि करते हुए कुल 46 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता दिया जा रहा था।

अब 50 प्रतिशत की दर से डीए

इसमें 01 जनवरी 2024 से 4 प्रतिशत की वृद्धि करते हुए अब कुल 50 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ते का भुगतान कंपनी के नियमित कार्मिकों को किया जाएगा।

एरियर का भुगतान चार किस्तों में

महंगाई भत्ते में हुई वृद्धि का लाभ 1 अक्टूबर 2024 (भुगतान माह नवंबर 2024) से किया जाएगा। वहीं 01 जनवरी 2024 से 30 सितंबर 2024 तक की एरियर राशि का भुगतान चार सामान किस्तों में किया जाएगा।

Ujjain Ki Diwali : महाकाल मंदिर उज्जैन में दिवाली पर्व की हुई शुरुआत

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button