MP Board 5th-8th Exam 2024: MP में कक्षा 5वीं व 8वीं की बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी, इस दिन से शुरू होंगी परीक्षाएं

By
On:

MP Board 5th-8th Exam 2024: मध्‍य प्रदेश (MP) में लोकसभा चुनाव को देखते हुए 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल (MP Board 5th-8th Exam 2024) जारी कर दिया है। इस बार दोनों ही परीक्षाओं में करीब 24 लाख छात्र-छात्राएं शामिल होंगै। पिछले साल 22 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे। राज्य शिक्षा केंद्र की ओर से जारी टाइम टेबल के मुताबिक, 5वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से शुरू होंगी और 13 मार्च तक चलेंगी, वही और 8वीं की परीक्षाएं 6 से 14 मार्च तक चलेंगी। दोनों ही परीक्षाओं का समय सुबह 9 बजे से सुबह 11:30 बजे तक रहेगा।

इतने छात्र होंगे परीक्षा में शामिल (MP Board 5th-8th Exam 2024)

इस साल 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा में करीब 24 लाख स्टूडेंट्स शामिल होंगे। 5वीं कक्षा में सरकारी स्कूल के 6.75 लाख और प्राइवेट स्कूल के 7.75 लाख छात्र, जबकि 8वीं बोर्ड परीक्षा में सरकारी स्कूल के 8.30 लाख और प्राइवेट स्कूल के 8.40 लाख छात्र शामिल होंगे।

MP Board 5th-8th Exam 2024: MP में कक्षा 5वीं व 8वीं की बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी, इस दिन से शुरू होंगी परीक्षाएं
MP Board 5th-8th Exam 2024: MP में कक्षा 5वीं व 8वीं की बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी, इस दिन से शुरू होंगी परीक्षाएं

5वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल (MP Board 5th-8th Exam 2024)

वहीं आठवीं की परीक्षाएं 6 से 14 मार्च तक होगी। परीक्षा का समय सुबह 9 से 11:30 बजे तक रहेगा। पहला पेपर 6 मार्च को प्रथम भाषा हिंदी, अंग्रेजी, मराठी, उर्दू का होगा। इसके बाद 7 मार्च को गणित और द्दष्टिबाधितों के लिए संगीत का पेपर होगा। 11 मार्च को द्वितीय भाषा अंग्रेजी/हिंदी का पेपर होगा। 12 मार्च को साइंस, 13 मार्च को तृतीय भाषा संस्कृत, हिंदी, उर्दू, मराठी, पंजाबी, गुजराती व मूकबधिरों के लिए चित्रकला की परीक्षा होगी। इसके बाद 14 मार्च को अंतिम पेपर सोशल साइंस का होगा।

MP Board 5th-8th Exam 2024: MP में कक्षा 5वीं व 8वीं की बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी, इस दिन से शुरू होंगी परीक्षाएं
MP Board 5th-8th Exam 2024: MP में कक्षा 5वीं व 8वीं की बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी, इस दिन से शुरू होंगी परीक्षाएं

8वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी (MP Board 5th-8th Exam 2024)

राज्य शिक्षा केंद्र के टाइम टेबल के अनुसार पांचवी की परीक्षाएं 6 से 13 मार्च तक होंगी। परीक्षा का समय सुबह 9 से 11.30 बजे तक रहेगा। पहली पेपर 6 मार्च को हिंदी, अंग्रेजी, मराठी और उर्दू का होगा। इसके बाद 7 मार्च को गणित और द्दष्टिबाधितों के लिए संगीत, 11 मार्च को द्वितीय भाषा अंग्रेजी, हिंदी, 12 मार्च को पर्यावरण अध्ययन,13 मार्च को अतिरिक्त भाषा हिंदी, संस्कृत, उर्दू, पंजाबी का पेपर होगा।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें |Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

For Feedback - feedback@example.com

Related News