Money Vastu Tips : क्या आपकी आमदनी ठीक होने के बावजूद भी महीने के अंत में पैसे की तंगी हो जाती है? क्या आप बार-बार अनावश्यक खर्चों और आर्थिक संकटों का सामना कर रहे हैं? हो सकता है कि इसका कारण आपके घर में मौजूद कुछ वास्तु दोष हों।
वास्तु शास्त्र केवल भवन निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखने में भी मदद करता है। कई बार हम अनजाने में ऐसी जगहों पर पैसे रखते हैं जो वास्तु के अनुसार शुभ नहीं मानी जातीं। इससे मां लक्ष्मी की कृपा में बाधा आती है और आर्थिक समस्याएं बढ़ती हैं।
आइए जानते हैं वे 3 स्थान, जहां पैसा रखना आपको आर्थिक रूप से नुकसान पहुँचा सकता है।

1. अंधेरे में रखी तिजोरी बन सकती है गरीबी का कारण Money Vastu Tips
बहुत से लोग तिजोरी या पैसे की अलमारी को सुरक्षा के लिहाज से अंधेरे कोने या कपबोर्ड के भीतर छिपा देते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार यह एक बड़ा दोष है।
अंधेरे में रखी तिजोरी से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। धन के आगमन में रुकावट आती है।
उपाय: तिजोरी को घर के उत्तर दिशा में और साफ-सुथरी जगह पर रखें। वहां पर्याप्त रोशनी होनी चाहिए ताकि सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे।
2. बाथरूम के पास रखी तिजोरी से होती है धन हानि Money Vastu Tips
यदि आपकी तिजोरी या पैसा रखने की जगह बाथरूम या वॉशरूम के पास है, तो यह बड़ा वास्तु दोष माना जाता है। जल तत्व की अधिकता वाली जगहों के पास रखा धन अस्थिर हो जाता है।
अनावश्यक खर्चों में वृद्धि होती है
धन संचय में बाधा आती है
उपाय: तिजोरी को बाथरूम से दूर रखें। ध्यान दें कि तिजोरी का दरवाज़ा सीधे टॉयलेट की ओर न खुलता हो।
3. उपहार में मिली वस्तुएं पैसे के साथ रखना नुकसानदायक Money Vastu Tips
कई बार हम गहनों, घड़ियों या अन्य कीमती चीजों को जो हमें उपहार में मिली हों, तिजोरी में पैसे के साथ रख देते हैं। वास्तु के अनुसार इनमें दूसरों की ऊर्जा होती है, जो धन पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है।
दूसरों की ऊर्जा से आर्थिक असंतुलन हो सकता है
उपाय: गिफ्ट की गई चीजों को तिजोरी से अलग रखें और उन्हें नियमित रूप से साफ करें। तिजोरी में सिर्फ शुद्ध और सकारात्मक ऊर्जा वाली वस्तुएं रखें।
- यह भी पढ़िए :- MP News Today: ऊर्जा मंत्री की दो टूक- उपभोक्ताओं के फोन नहीं उठाने वाले इंजीनियरों पर होगी कार्रवाई

तिजोरी के आस-पास रखें विशेष ध्यान Money Vastu Tips
मां लक्ष्मी को स्वच्छता बहुत प्रिय है। यदि तिजोरी के पास गंदगी, टूटे हुए सामान या जूते-चप्पल रखे हों, तो इससे मां लक्ष्मी अप्रसन्न हो सकती हैं।
उपाय:
- तिजोरी और उसके आसपास की सफाई रोज़ करें
- वहां कोई पुराना डिब्बा, बैग या टूटी चीजें न रखें
- रोज़ दीपक जलाकर सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखें Money Vastu Tips
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com