देश/विदेश

May Bank Holidays : मई में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले ही चेक कर ले पूरी लिस्‍ट…

May Bank Holidays : Banks will remain closed for many days in May, check the complete list before leaving home...

May Bank Holidays: मई में भारत के अलग-अलग राज्यों के बैंकों में निजी, सार्वजनिक समेत दूसरे/चौथे शनिवार और रविवार के कारण 14 दिन छुट्टियां रहेंगी। बैंकों की छुट्टी के चलते हर महीने दूसरे-चौथे शनिवार और रविवार को बैंकों की शाखाएं बंद रहती हैं। साथ ही, ग्राहक बैंक छुट्टियों पर भी ऑनलाइन बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। अगर आपको बैंक से जुड़े काम है तो इसे जल्‍द से जल्‍द निपटा सकते है।

इतने दिन बंद रहेंगे बैंक

RBI की छुट्टियों के कैलेंडर के अनुसार, मई में पूरे 14 दिन बैंक की छुट्टी रहेंगी। इसमें से दूसरे-चौथे और 4 रविवार भी शामिल है। RBI अधिकारिक वेबसाई पर दी गई। छुट्टियों की लिस्‍ट अलग-अलग राज्‍यों के अनुसार अलग-अलग होती है। इसके साथ ही इस बार चुनावी क्षेत्रों में पोलिंग वाले दिन बैंक बंद रहेंगे।

मई 2024 में बैंकों की छुट्टियां

  • 1 मई- 1 मई को महाराष्‍ट्र दिवस है, इस मौके पर पूरे महाराष्‍ट्र में बैंक बंद रहेंगे।
  • 5 मई- रविवार के कारण बैंकों की छुट्टी।
  • 7 मई- लोकसभा चुनाव के कारण अलग-अलग राज्‍यों में बैंक बंद रहेंगे।
  • 8 मई- रवीन्‍द्रनाथ टैगोर की जयंती के कारण बैंक बंद होगे।
  • 10 मई- बसव जयंती/अक्षय तृतीया के कारण कई राज्‍यों में बैंक बंद होगा।
  • 11 मई- बैंकों में दूसरे शनिवार को छुट्टी होती है।
  • 12 मई- रविवार के कारण बैंकों की छुट्टी।
  • 13 मई- अलग-अलग राज्‍यों में लोकसभा चुनाव के कारण बैंक बंद रहेंगे।
  • 16 मई- राज्‍य दिवस की छुट्टी के कारण गंगटोक के सभी बैंक इस दिन बंद रहेंगे।
  • 19 मई- रविवार के कारण बैंकों की छुट्टी।
  • 20 मई- बुद्ध पूर्णिमा को लेकर बैंक बंद रहेगा।
  • 25 मई- चौथा शनिवार के कारण बैंकों में अवकाश रहता है।
  • 26 मई- रविवार के कारण बैंकों की छुट्टी होती है।

खास बात तो यह है कि छुट्टियों में भी ऑनलाइन बैंकिंग नहीं बंद होती है। इंटरनेट बैंकिंग 24 घंटे काम करती है। अगर आपको कैश निकालना है तो आप एटीएम से जाकर अपनी जरूरत के मुताबिक पैसे निकाल सकते हैं। साथ ही किसी को ऑनलाइन ट्रांसफर करना है तो इंटरनेट बैंकिंग से ऑनलाइन ट्रांसफर कर सकते हैं। साथ ही, ग्राहक सेवाएं छुट्टियों के दिन भी मिलती है।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button