बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Navjat ka shav mila : मोतीढाना में वृद्ध की पानी में डूबने से मौत, काजी जामठी में खेत में दफनाया मिला नवजात शिशु का शव 

▪️ नवील वर्मा, शाहपुर 

बैतूल जिले के शाहपुर में बुधवार को एक वृद्ध की पानी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पीएम करवा कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। इधर आमला थाना क्षेत्र में एक नवजात शिशु का शव किसी ने खेत में गड्ढा करके दफना दिया था। शिकायत पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।

प्राप्त जानकारी अनुसार रतन पिता गोपी उम्र 85 वर्ष निवासी मोतीढाना (शाहपुर) की पानी में डूबने से मौत हो गई। आज सुबह 11 बजे पड़ोसी द्वारा देखा गया कि एक वृद्ध घर के पीछे तलैया में पानी में डूबा हुआ है। नगर वासियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाया। पुलिस ने नगर परिषद के शव वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर लाया। जहां पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

आमला थाना अंतर्गत काजी जामठी में एक अज्ञात नवजात शिशु का शव खेत में दफनाया हुआ मिला है। थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम काजी जामठी निवासी दिनेश पिता रमेश यादव ने इस संबंध में पुलिस को सूचना दी थी। इस पर आमला थाना से एएआई पंचम सिंह उइके मौके पर पहुंचे।

खेत का मुआयना करने पर पाया गया कि मेढ़ पर एक पत्थर रखा हुआ है। यह पत्थर हटाकर मिट्टी खोदकर देखा तो उसमें एक नवजात शिशु का शव गड़ा हुआ था। पुलिस ने शव निकाल कर पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया है। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है। इधर अज्ञात नवजात शिशु का शव मिलने से ग्राम में दहशत है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button