धर्म/अध्यात्म अपडेट

Vastu Tips: सुबह उठते ही कर लें ये 4 जरुरी काम, जीवन भर होगी माँ लक्ष्मी की कृपा, सेहत भी रहेगी तंदुरुस्त

Vastu Tips: बुजुर्गों की कई सलाह ऐसी रहती थी जिनका हमें कोई तुक समझ नहीं आता था। लेकिन, यदि हम उन पर गौर करें तो आसानी से समझ सकते हैं कि वे बातें न केवल व्यवहारिक जीवन के लिए बहुत जरुरी थी, बल्कि उनका वैज्ञानिक आधार भी रहता था।

घर में सुख-शांति और समृद्धि लाने के लिए भी हमारे बुजुर्गों ने कई उपाय बताए हैं। वहीं वास्तु शास्त्र में भी ऐसे उपायों का जिक्र है। जैसे हर सुबह घर की खिड़कियाँ और दरवाज़े कुछ देर के लिए खोल देना चाहिए। सूरज की पहली किरणें बहुत शुभ मानी जाती हैं। ये न सिर्फ घर का वातावरण पॉजिटिव बनाती हैं, बल्कि घर की सारी निगेटिव ऊर्जा भी बाहर निकाल देती हैं। जितना ज़्यादा सूरज का प्रकाश घर में आएगा, उतनी ही तरक्की की राह खुलेगी।

मंदिर में रखें शंख, बरसेगा धन Vastu Tips

घर के मंदिर में शंख ज़रूर रखें। शंख को वास्तु में बहुत शुभ माना गया है। इससे पॉजिटिव एनर्जी दोगुनी हो जाती है और जीवन से जुड़ी तमाम मनोकामनाएँ भी पूरी होती हैं। रोज़ाना पूजा करते समय शंख बजाना भी अच्छा माना जाता है।

मुख्य द्वार की सफ़ाई लाती है बरकत Vastu Tips

घर के मेन गेट की साफ़-सफ़ाई पर ख़ास ध्यान दें। मुख्य द्वार ही वो जगह है जहाँ से ऊर्जा घर में प्रवेश करती है। अगर यह जगह गंदी रहेगी, तो पैसे की तंगी और समस्याएँ बनी रहेंगी। हर रोज़ दरवाज़े की सफ़ाई करें और उस पर स्वास्तिक या शुभ-लाभ का चिन्ह बनाएं।

तुलसी का पौधा और टपकता नल Vastu Tips

मुख्य दरवाज़े पर तुलसी का पौधा ज़रूर रखें। तुलसी माता लक्ष्मी का वास मानी जाती हैं और इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है। साथ ही, अगर घर में कोई नल टपक रहा हो, तो उसे तुरंत ठीक कराएँ। बहता पानी धन हानि का संकेत होता है। Vastu Tips

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button