Magical Flour For Uric Acid: ये आटा ठीक करता है यूरिक एसिड, आज ही खाना कर दें शुरू, मिलेंगे कई फायदे
Magical Flour For Uric Acid, is ladyfinger good for uric acid patient, is rice good for uric acid patient, is idli good for uric acid is wheat flour good for uric acid, diet chart for uric acid patient, is chapati good for uric acid, indian diet chart for uric acid patient, white rice good for uric acid

Magical Flour For Uric Acid: यूरिक एसिड की समस्या आजकल हर उम्र के लोगों में काफी बढ़ गयी है। इस बीमारी की वजह लोगों को उठने-बैठने में बहुत दिक्कत होती है साथ ही जोड़ों में लगातार दर्द होते रहता है। दरअसल, यूरिक एसिड हर किसी के शरीर में बनता है, लेकिन किडनी उसे फिल्टर कर यूरीन के जरिए बॉडी से बाहर निकाल देती है। जब हमारे शरीर में प्यूरीन की मात्रा बढ़ जाती है और किडनी उसे बाहर नहीं निकाल पाती तो ये जोड़ों में क्रिस्टल के रूप में जमा होने लगते हैं। फिर धीरे धीरे इस क्रिस्टल की वजह से जोड़ों में तकलीफ होने लगती है।
ऐसे में यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में अपनी डाइट का खास ख्याल रखना होता है। डाइट में आपके नाश्ते से लेकर डिनर तक का मेन्यू शामिल होता है। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में रोटी का भी अहम रोल होता है। आप किस आटे की रोटी का कैसे सेवन करते हैं ये बहुत मायने रखता है। चलिए आपको बताते हैं यूरिक एसिड के मरीजों को किस आटे की रोटी का सेवन करना चाहिए।
ज्वार का आटे से बनी रोटी खाने से बॉडी को ठंडक मिलती है और यूरिक एसिड कंट्रोल रहता है। इस आटे की रोटी दिल की सेहत दुरुस्त रखती है और दिल की बीमारियों से निजात दिलाती है। ज्वार का आटा किडनी को ठीक तरीके से काम करने में मदद करता है। ज्वार के आटा में फाइबर भरपूर होता है जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है।
यूरिक एसिड में क्या नहीं खाना चाहिए (Magical Flour For Uric Acid)
जिन लोगों का यूरिक एसिड हाई रहता है वो सभी तरह की दालें, छोले, राजमा, पकौड़े, कड़ी, मांस, मछली, मसूर की पालक और चावल से पूरी तरह परहेज करें। इन फुड्स को अक्सर हम ज्यादा अपनी डाइट शामिल करते हैं। यूरिक एसिड को कंट्रोल के लिए कुछ खास अनाज का सेवन बेहद असरदार साबित होता है। एल्कोहल और स्मोकिंग इस परेशानी को बढ़ाता है उससे पूरी तरह दूर रहें।

ज्वार के आटे की रोटी खाने से होंगी यूरिक एसिड कंट्रोल
यूरिक एसिड के मरीज इन टॉक्सिन को कंट्रोल करने के लिए ज्वार के आटे की रोटी खाएं। यूरिक एसिड कंट्रोल करने के लिए ये एक मेजिकल ग्रेन साबित होता है। इस आटे की बनी रोटी का सेवन करें तो आसानी से यूरिक एसिड को कंट्रोल किया जा सकता है।
ज्वार की रोटी (Magical Flour For Uric Acid)
एक ज्वार की एक रोटी में करीब 12 ग्राम से अधिक फाइबर और 22 ग्राम से अधिक प्रोटीन पाया जाता है। यह ग्लूटेन फ्री होता है। ज्वार में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो पाचन तंत्र को बेहतर करता है। इसका सेवन करने से पूरे दिन का करीब 48% फाइबर मिल जाता है जो 12 ग्राम से अधिक होता है। दिन भर में ज्वार के आटे की रोटी का एक बार जरूर सेवन करें, यूरिक एसिड के लक्षणों को कम करने में मदद मिलेगी।

बाजरे की रोटी
यूरिक एसिड के मरीजों को दर्द कंट्रोल करने के लिए बाजरे के आटे की रोटी का सेवन करना चाहिए। बाजरा ग्लूटेन फ्री होता है, जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। फाइबर से भरपूर होने की वजह से बाजरा आसानी से पच जाता है। फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ ब्लड से यूरिक एसिड को अवशोषित करते हैं इसलिए यूरिक एसिड के मरीजों को डाइट में बाजरे की रोटी को जरूर शामिल करना चाहिए।



