बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

चार दिनों से लापता था युवक, गांव के पास डैम में तैरता मिला शव, दो बच्चे हैं छोटे-छोटे

  • निखिल सोनी, आठनेर
    बैतूल जिले के आठनेर थाना क्षेत्र में ग्राम राबड्या में एक युवक का शव डैम में तैरता हुआ मिला है। मृतक 4 दिनों से लापता था। परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। उसके 2 छोटे-छोटे हैं, जिनके सिर से अब पिता का साया उठ गया है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार राबड्या गांव का गोपी धुर्वे (30) किसी वजह से 4 दिन पहले घर से चला गया था। उसका तबसे कोई अता-पता नहीं था। परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन कहीं भी उसका पता नहीं चल पाया।

    इसी बीच आज सुबह गांव के पास ही स्थित डैम में एक शव नजर आया। ग्रामीणों में इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव निकलवाया। मृतक की शिनाख्त गोपी धुर्वे के रूप में की गई है।

    गोपी ने खुद ही आत्महत्या की है या फिर उसके साथ कोई घटना हुई है, इसका खुलासा पीएम रिपोर्ट आने और जांच के बाद ही हो सकेगा। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर मामले की विवेचना की जा रही है। पुलिस ने बताया कि मृतक विवाहित है। उसके 2 बच्चे भी हैं।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button