Sahara India Refund Status Check: क्या आपको भी नहीं मिला सहारा का रिफंड, इस तरह घर बैठे चेक करें कहां है अटका
Sahara India Refund Status Check: केंद्र सरकार ने सहारा समूह के करोड़ों निवेशकों को बड़ी राहत दी है। लंबे समय से फंसे निवेश के पैसे अब पारदर्शी और डिजिटल प्रक्रिया के जरिए वापस मिल सकेंगे। केंद्र सरकार ने सहारा इंडिया रिफंड प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है, जिससे निवेशकों को अब किसी दफ्तर के चक्कर नहीं लगाने होंगे।
यह व्यवस्था सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल (https://mocrefund.crcs.gov.in)) के माध्यम से संचालित होगी। इस पोर्टल से हर निवेशक अपने रिफंड की स्थिति घर बैठे देख सकता है और यदि किसी जानकारी में गलती है, तो उसे वहीं पर सुधार भी कर सकता है। यह सुविधा उपलब्ध होने से पहले से ही परेशान निवेशकों को बड़ी राहत मिली है।

ऐसे देखें सहारा रिफंड की स्थिति
- रिफंड की जानकारी प्राप्त करने के लिए निवेशक को सबसे पहले सहारा रिफंड के आधिकारिक पोर्टल https://mocrefund.crcs.gov.in पर जाना होगा।
- होम पेज पर पहुंचने के बाद ‘Depositor Login’ विकल्प पर क्लिक करना है। इसके बाद निवेशक को अपना आधार नंबर या सहारा रसीद नंबर दर्ज करना होगा। इसके साथ ही पंजीकृत मोबाइल नंबर डालकर सुरक्षा कोड (CAPTCHA) भरना होगा। इसके बाद ओटीपी प्राप्त कर उसे दर्ज करें।
- सफल लॉगिन के बाद निवेशक के सामने उसके रिफंड की वर्तमान स्थिति प्रदर्शित हो जाएगी। यदि किसी प्रकार की गलती दिखाई देती है तो पोर्टल पर ही आवेदन को संशोधित या अपडेट करने का विकल्प मौजूद है। भुगतान की जानकारी जैसे बैंक ट्रांसफर, NEFT आदि के विकल्प भी वेबसाइट पर स्पष्ट रूप से दिए गए हैं।
- यह भी पढ़ें : EPFO EDLI Scheme: कर्मचारियों को फ्री में मिलता है 7 लाख का बीमा, बस PF कटना जरूरी, जानिए पूरी स्कीम
रिफंड राशि में भी हुई बढ़ोतरी
केंद्र सरकार ने निवेशकों की मांग को देखते हुए रिफंड की अधिकतम राशि को 10000 रूपये से बढ़ाकर 50000 रूपये कर दिया है। यह फैसला उन लाखों छोटे निवेशकों के लिए राहत लेकर आया है जिन्होंने सहारा की विभिन्न योजनाओं में छोटी रकम जमा की थी। अब वे अधिक राशि का दावा कर सकते हैं। इस बदलाव से कई लोगों को अपने निवेश की बड़ी हिस्सेदारी वापस पाने का अवसर मिलेगा।

रिफंड आवेदन की अंतिम तिथि
सरकार ने आवेदन प्रक्रिया को आसान बनाने के साथ ही अंतिम तिथि को भी आगे बढ़ा दिया है। अब निवेशक 31 दिसंबर 2025 तक अपना रिफंड आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। यह कदम उन लोगों के लिए खासतौर पर उपयोगी है जो अभी तक आवेदन नहीं कर पाए थे या जिनका आवेदन किसी कारण से अधूरा रह गया था।
रिफंड के लिए यह दस्तावेज जरुरी
ऑनलाइन रिफंड प्रक्रिया में आवेदन करने के लिए निवेशक के पास आधार कार्ड, पैन कार्ड और सक्रिय बैंक खाता होना अनिवार्य है। इसके अलावा यह भी सुनिश्चित किया गया है कि निवेशक का नाम बैंक खाते और सहारा रसीद में दर्ज नाम से मेल खाना चाहिए। अगर नाम या अन्य विवरण में कोई अंतर पाया जाता है तो पोर्टल पर सुधार का विकल्प उपलब्ध है।
पारदर्शी व्यवस्था से नहीं होगी धोखाधड़ी
इस पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए सरकार ने पोर्टल को इस तरह तैयार किया है कि हर निवेशक को उसकी जमा राशि और भुगतान की स्थिति स्पष्ट रूप से दिखाई दे सके। इससे धोखाधड़ी या गलत भुगतान की संभावना लगभग समाप्त हो जाती है। साथ ही सभी लेनदेन डिजिटल माध्यम से होने के कारण पूरे सिस्टम में पारदर्शिता बनी रहती है।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



