मध्यप्रदेश अपडेट

Lok Sabha Election 2024 Date: लोकसभा चुनाव की तारीख को लेकर बड़ा अपडेट, लागू हो जाएगी आचार संहिता, यहां देखें कब होने वाला है Election

Lok Sabha Election 2024 Date: Big update regarding the date of Lok Sabha elections, code of conduct will be implemented, see here when the election is going to be held.

Lok Sabha Election 2024 Date: लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, आम चुनाव और कुछ राज्यों के विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा कल यानी 16 मार्च दोपहर 3 बजे की जाएगी।

भारत निर्वाचन आयोग इसके लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। इसे भारत निर्वाचन आयोग के सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। कल चुनाव की घोषणा होते ही पूरे देश में आचार संहिता भी लागू हो जाएगी।

चुनाव आयोग द्वारा प्रेस कांफ्रेंस को लेकर जारी सूचना।

लागू हो जाएगी आचार संहिता (Lok Sabha Election 2024 Date)

चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही पूरे देश में आचार संहिता लागू हो जाएगी। जानकारी हो कि निष्पक्ष चुनाव के संचालन के लिए चुनाव आयोग की ओर से कुछ नियम बनाए गए है जिसे आचार संहिता कहा जाता है। ऐसे में चुनाव के तारीखों के ऐलान से लेकर जब तक पूरी प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती है तब तक आचार संहिता लागू रहेगी।

इन चीजों की रहेगी पाबंदी (Lok Sabha Election 2024 Date)

इसके तहत जो दो सबसे प्रमुख नियम है वो यह है कि आचार संहिता लागू हो जाने के बाद किसी भी सरकारी योजना की घोषणा या शिलान्यास नहीं किया जा सकता है। और ना ही किसी नेता या उम्मीदवार की तरफ से प्रचार के लिए सरकारी गाड़ी या फिर सरकारी बंगले का इस्तेमाल किया जा सकता है। जानकारी हो कि आचार संहिता की शुरुआत साल 1960 में की गई थी जब केरल में विधानसभा के चुनाव होने वाले थे। तब सभी दलों ने मिलकर नियम बनाए थे।

बुजुर्ग दे सकेंगे घर से ही वोट (Lok Sabha Election 2024 Date)

चुनाव आयोग की सिफारिश के बाद सरकार ने बुजुर्ग मतदाताओं के लिए पोस्टल बैलट से वोटिंग करने वाले चुनावी नियम में बदलाव किया है। अब केवल 85 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्ग मतदाता ही पोस्टल बैलट से वोटिंग कर सकेंगे।

अभी तक 80 साल से ज्यादा उम्र के लोग इस सुविधा के पात्र थे। कानून मंत्रालय ने गजट नोटिफिकेशन में बताया कि 85 की उम्र पार चुके वोटर्स को यह सुविधा देने के लिए चुनाव संचालन नियम 1961 में संशोधन किया गया है।

तैनात रहेगी सेंट्रल फोर्स (Lok Sabha Election 2024 Date)

लोकसभा और 4 राज्यों में विधानसभा चुनावों के लिए 3.4 लाख से ज्यादा सेंट्रल फोर्स के जवानों को तैनात किया जाएगा। जवानों का पहला बैच देश के अति संवेदनशील इलाकों के लिए रवाना होगा। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, अति-संवेदनशील निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव पूर्व तैनाती के हिस्से के रूप में लगभग 2,000 कंपनियों को तैनात किया जाएगा। जिसमें करीब 1.5 लाख जवान होंगे।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button