Ladki ka Video: लड़की ने चौराहे पर मचाया उत्पात, वाहन छीने, कार के बोनट पर चढ़ी और लगा दिया जाम, देखें वीडियो

By
On:

Ladki ka Video: लड़की ने चौराहे पर मचाया उत्पात, वाहन छीने, कार के बोनट पर चढ़ी और लगा दिया जाम, देखें वीडियोLadki ka Video: आजकल सोशल मीडिया पर लड़कियों की हरकतों से जुड़े कई तरह के वीडियो वायरल हो रहे हैं। कई बार कुछ लड़कियां नशे में होश खो देती हैं और ऐसी हरकतें कर जाती हैं, जिनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते है। हाल ही में इसी तरह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो में देख सकते हैं कि एक लड़की चौराहे पर उत्पात मचा रही है। वह राह चलते लोगों के वाहन छीन रही है, तो कभी कार के बोनट पर चल जाती है। यहां तक की उसने पुलिस के बैरिकेड भी गिरा दिया। लगभग 1 घंटे तक इसके कारण चौराहे पर जाम लगा हुआ रहता है।

मामला ग्वालियर के फूल बाग चौराहे का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि लड़की ने चौराहे पर करीब 1 घण्टे तक हँगामा किया। इसका एक वीडियो भी सोशल में वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में लड़की को बीच सड़क उत्पाद मचाते हुए देखा जा सकता है। उसकी इस हरकत से कई लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। (Ladki ka Video)

वीडियो में लड़की पहले एक कार को रोकने की कोशिश करती है। लेकिन, ड्राइवर कार नहीं रोकता। इसके बाद वह स्कूटी सवार एक व्यक्ति को रोकती है और उसकी स्कूटी छीनकर चलाने लगती है। उसका हँगामा यहीं नहीं थमा। वीडियो में वह पुलिस बैरिकेड को फेंकते हुए देखी जा सकती है।

इसके बाद वह चौराहे से गुजर रही एक कार के बोनट में चढ़ कर हँगामा करने लगी। कभी वह बोनट पर बैठती तो कभी खड़े होकर चिल्लाती। इस दौरान वह रास्ते से गुजरने वाले लोगों पर ऊलजलूल टिप्पणी कर रही थी। इसके बाद वह कार में ही लेट गई। बाद में वहाँ मौजूद महिलाओं और आशा कार्यकर्ताओं ने उसे जबरदस्ती कार से उतारा। हालाँकि, इसके बाद भी उसका हँगामा नहीं रुका।

लड़की के हँगामे से परेशान होकर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। महिला बल के साथ मौके पर पहुँची पुलिस उसे थाने ले गई। लड़की को कार से नीचे उतारने वाली महिलाओं का कहना है कि लड़की मानसिक रूप से परेशान लग रही थी। शायद उसे किसी ने प्यार में धोखा दिया है।

 वायरल वीडियो और देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

For Feedback - feedback@example.com

Related News