बैतूल अपडेट

Betul Samachar: केरला एक्सप्रेस से कटी युवती, बैग से मिला परासिया का पता, मुलताई में दर्दनाक हादसा

विजय सावरकर, मुलताई (Betul Samachar)। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में स्थित मुलताई रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 2 पर भोपाल से नागपुर की ओर जा रही केरला एक्सप्रेस से कटकर एक युवती की दर्दनाक मौत हो गई। घटना शुक्रवार सुबह 9.30 बजे की है। जीआरपी द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भोपाल से नागपुर की ओर जाने वाली 12626 डाउन केरला एक्सप्रेस में युवती सवार थी। सुबह 9.30 बजे के दरमियान केरला एक्सप्रेस मुलताई रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 2 से गुजर रही थी। उसी दौरान युवती ने स्टेशन पर उतरने की कोशिश की।

ट्रेन की चपेट में आई युवती (Betul Samachar)

युवती अपनी इस कोशिश में सफल नहीं हो पाई और ट्रेन की चपेट में आ गई। कमर के पास से कटकर उसके शरीर के दो टुकड़े हो गए। सूचना पर आमला से जीआरपी घटना स्थल पहुंची।

काले कलर का मिला है बैग (Betul Samachar)

जीआरपी के सहायक उप निरीक्षक अन्नीलाल ने बताया कि युवती के पास जीकेएम नर्सिंग कॉलेज इंदौर लिखा हुआ काले कलर का बैग मिला है। बैग में मिले आधार कार्ड से युवती की पहचान तरुणा पिता वीरेंद्र घोरके 19 साल गांधी मोहल्ला परासिया जिला छिंदवाड़ा के रूप में हुई है।

Special Trains Raksha Bandhan: रक्षाबंधन पर नागपुर मंडल में चलाई जाएँगी 12 विशेष ट्रेनें, देखें टाइमटेबल

युवती के परिजनों को दी सूचना (Betul Samachar)

जीआरपी ने युवती के परिजनों को सूचना दी है। सहायक उप निरीक्षक अन्नीलाल ने बताया कि परिजनों के मुलताई पहुंचने पर ही इस बात का खुलासा हो सकेगा कि युवती कहां से बैठी थी और उसे कहां उतरना था। जीआरपी द्वारा मामले की विवेचना की जा रही है। (Betul Samachar)

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button