
Jokes In Hindi : सेहतमंद रहना जीवन को खुशनुमा बना देता है और सेहतमंद बने रहने के लिए हंसना जरूरी है। आज लोगों को कई बीमारियां हो रही हैं। कारण यही है कि लोग हंसना भूल गये हैं। हंसने से मन खुश रहता है और आप सकारात्मक सोचते हैं। हंसने के लिए किसी व्यक्ति को खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए।
दिन में जब भी समय मिले खुलकर हंसना चाहिए। हंसने-मुस्कुराने से हम खुश रहते हैं और तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही चेहरे की चमक बरकरार रहती है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं।
इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। (Jokes In Hindi)

मजेदार जोक्स – हंसना जरूरी है| (Jokes In Hindi)
सुनसान सड़क पर एक आवारा लड़का
लड़की को देखकर बोला- मेरे साथ चलोगी?
लड़की- कहां?
लड़का- जहां तुम कहो।
लड़की- अच्छा तो पुलिस स्टेशन चलते हैं।
लड़का- लो बताओ अब बंदा अपनी
बहन से मजाक भी नहीं कर सकता।
ठंड में किसी भी मनुष्य पर ठंडा पानी
डालने से वो गर्म हो जाता है,
यकीन ना हो तो आजमाकर देख लो।
- Also Read : Jokes In Hindi: गर्लफ्रेंड मोबाइल पर- मेले बाबू ने थाना थाया ? तभी लड़के से मम्मी ने छीन लिया, फिर….
दरोगा – तुमने हवलदार की जेब में माचिस क्यों जलाई?
चिंटू- सर, हवालदार साहब ने कहा था
अगर जेल नहीं जाना चाहता तो जेब गर्म कर
मैंने माचिस जला दी।
मोनू (सोनू से)- पूरी जिंदगी निकली जा रही है
इसी इंतजार में अगर कभी कोई टीचर मिलेगा तो एक
बात उनसे जरूर पूछूंगा।
सोनू- क्या?
मोनू- ये साइन थीटा, कॉस थीटा और टैन थीटा का यूज
लाइफ में कब और कैसे करना है?
एक बार पति-पत्नी घूमने जा रहे थे, रास्ते मे गधा मिला।
पत्नी को मजाक सूझा।
पत्नी – आपके रिश्तेदार हैं, नमस्ते करो
पति भी कम नहीं था।
बोला, ससुर जी नमस्ते…
(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है। किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है।)
“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇