वायरल अपडेट

Joita Chatterjee: बालवीर और क्लास ऑफ 2020 फेम एक्ट्रेस जोइता चटर्जी कोविड-19 पॉजिटिव

Joita Chatterjee: एक्ट्रेस और इंफ्लुएंसर जोइता चटर्जी को क्लास ऑफ 2020, बालवीर और कई अन्य प्रोजेक्ट्स में शानदार एक्टिंग के लिए जाना जाता है। जोइता चटर्जी इस वक्त कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई हैं। हाल ही में देश में कोरोना के मामलों में एक बार फिर इजाफा देखा जा रहा है और ऐसे में ये खबर सामने आई है।

जोइता ने जब खुद को थोड़ा बीमार और सर्दी-खांसी जैसे लक्षण महसूस किए, तो उन्होंने सतर्कता बरतते हुए टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस बारे में बात करते हुए जोइता ने कहा- हां, ये सच है कि मेरी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। लेकिन, मैं मानसिक रूप से मजबूत हूं और भरोसे के साथ कह सकती हूं कि जल्द ही ठीक हो जाऊंगी।

पहले ही करवा लिया वैक्सीनेशन (Joita Chatterjee)

उन्होंने आगे कहा- मैंने पहले ही वैक्सीनेशन करवा लिया था, इसलिए उम्मीद है कि सब जल्दी सामान्य हो जाएगा। अभी मैं प्रोटोकॉल्स को फॉलो कर रही हूं और आइसोलेशन में हूं। सभी से यही कहना चाहूंगी कि अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें। आप सभी की दुआओं और प्यार के लिए दिल से शुक्रिया। (Joita Chatterjee)

फैंस कर रहे उनके लिए दुआ (Joita Chatterjee)

जोइता की हिम्मत और सकारात्मक सोच काबिल-ए-तारीफ है। उनके फैंस यही कामना कर रहे हैं कि वे जल्द से जल्द ठीक होकर वापस अपने काम पर लौटें।

वर्क फ्रंट की बात करें तो जोइता के पास कुछ नए और दिलचस्प प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं, जिनका ऐलान सही समय पर किया जाएगा। जुड़ें रहें हमारे साथ ऐसी ही अपडेट्स के लिए। (Joita Chatterjee)

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button