JAWA 42 Bobber Launched: भारत में पापुलर Royal Enfield को टक्कर देने के लिए अब एक और बाइक आ गई है। नई JAWA 42 Bobber लांच हो गई है। इसके फीचर्स और धांसू लुक के आगे सारी बाइक्स फींकी पड़ जाती है। JAWA 42 Bobber बाइक का डिजाइन कंपनी की दूसरी बाइक्स से बिलकुल अलग है। इसमें एक नया राउंड हेडलैंप, इंडिपेंडेंट क्लॉक कंसोल, नया हैंडलबार, नया फ्यूल टैंक और पूरी तरह से नया डिजाइन की गई सीट मिलती है। बाइक के वीलबेस को बढ़ाया गया है और इसमें नए फेंडर शानदार नजर आते हैं।
बता दें कि क्लासिक लीजेंड्स ने साल 2018 में जावा नेमप्लेट को 2 मोटरसाइकलों – Jawa और Jawa 42 के साथ फिर से पेश किया था। इसके बाद कंपनी ने 2019 में ‘फैक्ट्री कस्टम’ बॉबर मोटरसाइकल Jawa Perak को लॉन्च किया था। इसे भारतीय बाजार में कस्टमर्स का जबरदस्त रिस्पोंस मिला। इसे देखते हुए कंपनी ने अब, नई Jawa 42 Bobber बाइक लॉन्च की है।
JAWA 42 Bobber के फेंडर और कुछ साइड पैनल ग्लॉस ब्लैक में फिनिश किए गए हैं, जबकि इसका इंजन बे 42 वर्जन 2.1 की तरह मैट ब्लैक में फिनिश किया गया है। हालांकि, 42 वर्जन 2.1 में अलॉय व्हील दिए गए हैं, जो ट्यूबलेस टायर्स के साथ आते हैं। वहीं 42 बॉबर में ट्यूब टायर्स के साथ स्पोक व्हील्स दिए गए हैं।
एक्स्ट्रा अमेजिंग फीचर्स के साथ आती है JAWA 42 Bobber
JAWA 42 वर्जन 2.1 पर चारों तरफ LED लाइटिंग, डिजिटल LCD इंस्ट्रूमेंटेशन और राउंड इंस्ट्रूमेंट कंसोल को कंट्रोल करने के लिए नए स्विचगियर दिए गए हैं। यहां तक कि बाइक की सिंगल सीट भी 2-स्टेप एडजस्टेबल है। इसके अलावा इसमें बार एंड मिरर्स, डुअल-चैनल ABS और 42 के वर्जन 2.1 जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
JAWA 42 Bobber में लगा है धांसू इंजन
नई JAWA 42 Bobber बाइक में मिनिमल बॉडीवर्क, कटे हुए फेंडर, लो सिंगल सीट और मोटे टायर मिलते हैं। नई जावा 42 में 293cc, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 27bhp की पावर और 27.05Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। वहीं Jawa 42 Bobber में 334cc इंजन दिया गया है, 30.64PS की पावर और 32.74Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।
कितनी है इस दमदार बाइक की कीमत
नई JAWA 42 Bobber मोटरसाइकल 2.06 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। यह कीमत एक्स-शोरूम के मुताबिक है। इसका मुकाबला Royal Enfield Classic 350 से होगा। नई JAWA Motorcycle को 5,000 रुपये में बुक किया जा सकता है। यह बाइक अगले सप्ताह की शुरुआत में JAWA Yezdi डीलरशिप पर टेस्ट राइड और डिलीवरी के लिए अवेलेबल होगी।
- JAWA 42 Bobber Mystic Copper – 2.06 लाख रुपये, एक्स-शोरूम
- JAWA 42 Bobber Moonstone White – 2.07 लाख रुपये, एक्स-शोरूम
- JAWA 42 Bobber Jasper Red (Dual Tone) – 2.09 लाख रुपये, एक्स-शोरूम