मध्यप्रदेश अपडेट

Indian Railway Jobs : रेलवे में निकली 10वीं पास के लिए भर्ती, बिना परीक्षा सीधे होगा चयन, इस तरह करें आवेदन

Indian Railway Jobs, Railway Recruitment 2023 Apply Online, Railway Recruitment Cell, 2023 Indian Railway Jobs and Vacancies, Railway Jobs 2023, Latest Railway Jobs Recruitment List 2023, railway jobs apply online, railway jobs for 12th pass, free job alert 2023 railway, southern railway recruitment 2023, railway jobs 2023 for 12th pass government, railway recruitment 2023 apply online rrb recruitment, railway recruitment cell,

Indian Railway Jobs : रेलवे में निकली 10वीं पास के लिए भर्ती, बिना परीक्षा सीधे होगा चयन, इस तरह करें आवेदन
Source: Credit – Social Media

Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही युवाओं के लिए अच्छी खबर हैं। रेलवे में कई पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट secr.indianrailways.gov.in पर जाकर 7 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए 24 साल तक की उम्र के 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते है। बता दें कि उम्मीदवारों का चयन बिना परीक्षा दिए सीधे 10वीं के नंबर के आधार पर किया जाएगा।

भर्ती के लिए जरूरी योग्यता

  • न्यूनतम आवश्यक योग्यता के तहत छात्रों ने कक्षा 10वीं की परीक्षा न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो।
  • उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में आईटीआई कोर्स पास होना चाहिए।
  • आवेदन करने के लिए न्यूनतम आवश्यक आयु 15 वर्ष है और ऊपरी आयु सीमा 24 वर्ष है।
  • आयु की गणना का आधार 6 जून 2023 रखा गया है। रिजर्व कैटेगरी को नियमानुसार छूट दी गई है।
  • मैट्रिक और आईटीआई दोनों पाठ्यक्रमों में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त प्रतिशत अंकों का औसत लेकर मेरिट सूची तैयार की जाएगी।

भर्ती से जुड़ी डिटेल

  • रेलवे में रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 772 पद भरे जाएंगे। इनमें से नागपुर डिवीजन के लिए 708 पद और मोतीबाग वर्कशॉप के लिए 64 पद होंगे।

जानें कैसे करें अप्लाई

  • उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट secr.indianrailways.gov.in पर जाए।
  • इसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर Apprentice Recruitment के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब लिंक पर Latest Recruitment के ऑप्शन पर जाएं।
  • अगले पेज पर Registration के लिए मांगी गई डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • आखिर में अपने आवेदन पत्र को भरें। आगे की जरूरत के लिए एक प्रिंट आउट लेकर रखें।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button