India vs Australia: दिनेश कार्तिक को मारने दौड़े रोहित शर्मा, बीच मैदान पकड़ ली गर्दन, देखें वीडियो

Rohit Sharma Dinesh Karthik fight Video: भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी। इस मैच में टीम इंडिया के गेंदबाजों ने बहुत ही खराब खेल दिखाया। गेंदबाजों की खराब फॉर्म का खमियाजा भारत को हारकर चुकाना पड़ा। इस मैच में एक ऐसा भी क्षण आया। जब कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) विकेटकीपर दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) के ऊपर आगबबूला हो गए और गुस्से में उन्होंने कार्तिक की गर्दन पकड़ ली।
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ऑनफील्ड और ऑफफील्ड अपने बिंदास अंदाज के लिए जाने जाते हैं। जबसे रोहित शर्मा को टीम इंडिया की कप्तानी दी गई है तबसे वो मैदान पर प्रोएक्टिव मोड पर नजर आते हैं। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गए पहले टी-20 मैच के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिससे रोहित शर्मा का पारा हाई हो गया और उन्होंने विकेटकीपर दिनेश कार्तिक पर अपना गुस्सा निकाला।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 मैच में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने प्लेइंग इलेवन में ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की जगह दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) को मौका दिया, लेकिन कार्तिक ने मैच में तीन बड़ी गलतियां की, जिनकी वजह से टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। भारत की तरफ से सिर्फ अक्षर पटेल ने बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने आरोन फिंच (Aaron Finch) को जल्दी आउट कर दिया। इसके बाद युजवेंद्र चहल की गेंद पर स्टीव स्मिथ बिल्कुल स्टंप्स के बीच में पाए गए, लेकिन कार्तिक ने LBW की अपनी नहीं की।
India vs Australia: दिनेश कार्तिक को मारने दौड़े रोहित शर्मा, बीच मैदान पकड़ ली गर्दन
ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी के 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर गेंदबाज थे उमेश यादव और बल्लेबाज थे ग्लेन मैक्सवैल। उमेश यादव ने शॉर्ट गेंद से मैक्सवैल को छकाने की कोशिश की और ऐसा करने में वो कामयाब भी रहे। मैक्सवैल गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाने से चूक गए और यहीं से शुरू हुआ पूरा ड्रामा।
रूम बनाने के चक्कर में मैक्सवेल के बल्ले का बाहरी किनारा लगता है और गेंद विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के दस्तानों में चली जाती है। हालांकि, ना तो दिनेश कार्तिक और ना ही उमेश यादव को भरोसा होता है कि बल्ले का बाहरी किनारा लगा है। उमेश यादव फिर भी अपील करते हैं लेकिन विकेटकीपर दिनेश कार्तिक कोई रिएक्शन ही नहीं देते।
ऑनफील्ड अंपायर मैक्सवेल को नॉटआउट देते हैं और यहां से स्क्रीन पर आते हैं टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा। हिटमैन रिव्यू ले लेते हैं और रिव्यू लेने के बाद दिनेश कार्तिक के साथ मजाकिया चैट में लिप्त पाए जाते हैं। इस दौरान रोहित शर्मा को गुस्से और मजाक दोनों का कॉबिंनेशन दिखाते हुए दिनेश कार्तिक की गर्दन पकड़ते हुए देखा जाता है।
— Bleh (@rishabh2209420) September 20, 2022
थर्ड अंपायर ऑनफील्ड अंपायर के फैसले को पलटा देता है क्योंकि रिप्ले में साफ पता चलता है कि गेंद ने मैक्सवैल के बल्ले का बाहरी किनारा लिया है। वहीं इस विकेट के बाद भी रोहित शर्मा और दिनेश कार्तिक का रिएक्शन देखते बनता है। वहीं अगर मैच की बात करें तो टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 208 रन बनाए हैं।
News Source: Cricketmore



