IMD Alert : प्रदेश के कई जिलों में बारिश के आसार, गरज-चमक की चेतावनी

IMD Alert : प्रदेश के कई जिलों में बारिश के आसार, गरज-चमक की चेतावनी

IMD Alert : बिदा होते-होते भी मानसून प्रदेश के कई जिलों में लोगों को खासा परेशान कर रहा है। मौसम विभाग ने गुरुवार को जारी बुलेटिन में भी कई जिलों में अगले 24 घंटों में बारिश की संभावना जताई है। वहीं कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है। मौसम के बदले मिजाज से नवरात्र उत्सव में कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम केंद्र भोपाल द्वारा 10 अक्टूबर 2024 को जारी बुलेटिन में चेतावनी दी गई है कि प्रदेश के नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, आगर, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, पांढुर्ना जिलों में अगले 24 घंटों में वज्रपात और झंझावत के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है।

इसके अलावा प्रदेश के बुरहानपुर, अलीराजपुर, अनूपपुर, शहडोल, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक की स्थिति बनेगी। गौरतलब है कि बैतूल जिले में कल बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई थी। वहीं 3 महिलाएं बुरी तरह झुलस गई हैं।

यहां गरज-चमक के साथ बारिश

मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना भी जताई है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के नर्मदापुरम, बैतूल, खरगोन, बड़वानी जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है।

इसके अलावा हरदा, बुरहानपुर खंडवा, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, अनूपपुर, शहडोल, डिंडोरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पांढुर्ना जिलों में कहीं-कहीं वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है। शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

सीएम मोहन यादव बोले- सृष्टि आरंभ दिवस के रूप में मनाएंगे गुड़ी पड़वा

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

Leave a Comment