यूथ अपडेट

IAF Agniveervayu Recruitment | सिर्फ 10 पास को मिल रही वायुसेना नौकरी, जल्दी करें आवेदन, 40000 मिलेगी सैलरी

IAF Agniveervayu Recruitment | Only 10 pass candidates are getting Air Force job, apply quickly, you will get salary of Rs 40000.

IAF Agniveervayu Recruitment Rally 2024: भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) में नौकरी (Sarkari Naukri) पाने का सुनहरा मौका हैं। जो युवा 10वीं पास हैं, उनके लिए भारतीय वायुसेना ने अग्निवीरवायु में भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली है। जो भी उम्मीदवार आवेदन करने का मन बना रहे हैं, तो आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं। अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवार अग्निवीरवायु के लिए भर्ती परीक्षा में हिस्सा ले सकते हैं।

भारतीय वायुसेना अग्निवीर के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 मई से शुरू होगी। इसके लिए उम्मीदवार 5 जून तक या उससे पहले अप्लाई कर सकते हैं। यह भर्ती परीक्षा आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए स्थान पर 03 जुलाई से 12 जुलाई 2024 के बीच आयोजित की जाएगी।

IAF Agniveervayu Recruitment योग्यता

उम्मीदवार जो भी इन पदों के लिए अप्लाई करने का विचार कर रहे हैं, उनके पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से न्यूनतम उत्तीर्ण अंकों के साथ कक्षा 10वीं पास होना चाहिए।

IAF Agniveervayu Recruitment आयु सीमा

वायुसेना में अग्निवीर की नौकरी पाने की चाहत रखने वाले उम्मीदवारों का जन्म 02 जनवरी 2004 और 02 जुलाई 2007 (दोनों दिन सम्मिलित) के बीच हुआ होना चाहिए।

अग्निवीर में चयन होने पर मिलेगी सैलरी

जो भी उम्मीदवार भारतीय वायुसेना में अग्निवीर बनने की ख्वाहिश रखते हैं, उनका चयन होने पर निम्नलिखित तौर पर भुगतान किया जाएगा।

यहां देखें नोटिफिकेशन और आवेदन लिंक

IAF Agniveervayu Recruitment Rally 2024 नोटिफिकेशन

IAF Agniveervayu Recruitment Rally 2024 के लिए अप्लाई करने का लिंक

ऐसे होगा सेलेक्शन

उम्मीदवार जो कोई भी इन पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं, उनको नीचे दिए गए इन प्रक्रियाओं से गुजरना होगा। तभी उनका सेलेक्शन इन पदों के लिए किया जाएगा।

  • म्यूजिशियन इंस्ट्रूमेंट्स बजाने में एफिशिएंसी टेस्ट
  • अंग्रेजी लिखित परीक्षा
  • फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT)
  • एडेप्टेबिलिटी टेस्ट-II.
  • मेडिकल एक्जामिनेशन

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button