मध्यप्रदेश अपडेट

Horrible Road Accident : बारातियों से भरा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, गर्भवती महिला की मौत

Horrible Road Accident: Pickup vehicle filled with wedding guests lost control and overturned, pregnant woman died.

डिंडोरी: Horrible Road Accident  मध्य प्रदेश के डिंडोरी में एक दर्दनाक सड़क हादसे में परिवार की खुशियां मातम में बदल गई। दरअसल, बारातियों से भरा पिकअप वाहन एक बार फिर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। हादसे में 31 लोग घायल भी हुए हैं, जिसमें छह की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ केंद्र समनापुर में भर्ती करवाया गया है। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि चपवार गांव से बारात वापस झांकी गांव जा रही थी। इसी दौरान यह दुर्घटना घटी। घटना की वजह ओवरलोडिंग बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

डिंडौरी जिले के समनापुर थाना क्षेत्र में शनिवार को बारातियों से भरा पिकअप वाहन बेकाबू होकर पलट गया। हादसा चांदरानीबर गांव में दोपहर करीब 1 से 2 बजे के आसपास हुई। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को अंडई गांव से पिकअप वाहन एमपी 52 GA 0853 में सवार होकर बारात चकवार गांव गई थी। शनिवार को लौटते समय चांदरानीबर गांव के पास वाहन बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में एक नव विवाहिता की मौत हो गई तो वहीं वाहन में सवार अन्य 31लोग घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि घायल बुधवारियां बाई की  इलाज के दौरान मौत हो गई। अभी एक माह पहले ही उसकी शादी हुई थी। वह गर्भवती थी। प्रत्यक्षदर्शी और हादसे में अपनी पत्नी को खो चुके फग्गन सिंह ने बताया कि चाचा के लड़के मान सिंह की शादी में चकवार गांव गए हुए थे। लौटते समय एक मोड़ के पास ड्राइवर ने तेज गति से वाहन मोड़ दिया, इससे वह पलट गया।

थाना प्रभारी कामेश धूमकेती ने बताया कि पिकअप में 31 लोग सवार थे। छह गंभीर घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। 25 घायलों का इलाज समनापुर में चल रहा है। एक महिला बुधवारिया बाई की मौत हुई है। आरटीओ से मिली जानकारी के अनुसार चार महीने पहले वाहन का फिटनेस खत्म हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button