Hop Oxo Electric : 25 पैसे में 1 किमी की चलने वाली इलेक्ट्रिक बाइक मात्र 999 में हो रही बुक, लुक और फीचर्स है Bajaj पल्सर से भी धांसू

Hop Oxo Electric : भारत में इन दिनों इलेक्ट्रिक व्हीकल के डिमांड बढ़ रही है। ये ही कारण है कि अब हर कंपनी भी इलेक्ट्रिक वाहनों को बनाने पर फोकस कर रही है। अब एक और कंपनी अपनी शानदार इलेक्ट्रिक बाइक लेकर आई है। जयपुर स्थित HOP इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने अपने OXO के साथ इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल सेगमेंट में एंट्री की है। कंपनी ने इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल दो वैरिएंट्स – HOP OXO और HOP OXO X में लॉन्च किए है। इसकी कीमत ओला, टीवीएस, एथर और इसी तरह के इलेक्ट्रिक स्कूटर जितनी है। बता दें कि ग्राहक इस बाइक के लुक और फीचर्स की भारत की सबसे ज्यादा पसंदीदा बाइक में से एक बजाज पल्सर से कर रहे है।
मात्र 25 पैसे में चलती है 1 किमी
बता दें कि HOP इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की ये इलेक्ट्रिक बाइक 25 पैसे में एक किमी का सफर तय करती है। इस हिसाब से आप 100 रुपये में 400KM का सफर कर सकते हैं। अभी तक कंपनी को 10 हजार बुकिंग मिल चुकी हैं। कंपनी ने ग्राहकों को जयपुर में 2500 यूनिट्स डिलीवर की हैं। अब कंपनी ने उत्तर प्रदेश, गुजरात, तमिलनाडु, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल में भी जल्द डिलीवरी शुरू की जाएगी।

एक चार्ज में 150 की मिलती है रेंज
Hop Oxo Electric में बैटरी पैक के हिसाब से अलग-अलग रेंज मिलती है। इनमें 3.75 kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक दिया गया है। ये आपको फुल चार्ज में 150 किमी. की रेंज देगी, साथ ही इसमें 95KM की टॉप स्पीड और 200Nm टॉर्क मिलता है। कंपनी की ओर से बताया गया कि इस बाइक को 1KM चलाने का खर्च सिर्फ 25 पैसे आता है।

सिर्फ 999 में हो रही बुकिंग
बता दें कि इस बाइक की बुकिंग के लिए कंपनी को सिर्फ 999 रुपये देने होंगे। अब इस बाइक की डिलिवरी भी शुरू हो गई है। भारतीय बाजार में अपनी नई HOP OXO इलेक्ट्रिक बाइक की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.25 लाख रुपये है। वहीं HOP OXO X की कीमत कंपनी ने एक्स-शोरूम 1.25 लाख रुपए रखी है।

बहुत सारे फीचर्स से है लैस
Hop Oxo Electric बाइक को अपने पोर्टेल स्मार्ट चार्जर से 16 एम्पियर पावर सॉकेट पर चार्ज किया जा सकता है। इसे 0 से 80% चार्ज करने में 4 घंटे से भी कम समय लगता है। यदि अन्य फीचर्स की बात करें तो बाइक में आपको कई एडवांस फीचर्स मिलते है। बाइक में 5 इंच की डिजिटल डिस्प्ले, इको, पावर और स्पोर्ट राइड मोड्स मिलते हैं। बाइक को 5 कलर ऑप्शन में कंपनी ने उपलब्ध कराया है। ये बाइक 4जी कनेक्टिविटी, मल्टी-मोड रीजेनरेटिव ब्रेकिंग, एंटी-थेफ्ट सिस्टम, स्पीड कंट्रोल, जियो-फेंसिंग और राइड स्टैटिस्टिक्स के साथ आ रही है।



