Gold Silver Rate Today : ऊंची उछाल के बाद सोना-चांदी के भाव में मामूली गिरावट
Gold Silver Rate Today : लगातार गिरावट के बाद शुक्रवार को सोना और चांदी के भाव में भारी उछाल आया था। हालांकि कल पूरे दिन भर में इनमें थोड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। इनमें भी चांदी के दाम ज्यादा गिरे थे। शनिवार और रविवार को केंद्र सरकार का शासकीय अवकाश होने से एसोसिएशन द्वारा भाव घोषित नहीं किए जाते हैं।
Gold Silver Rate Today : लगातार गिरावट के बाद शुक्रवार को सोना और चांदी के भाव में भारी उछाल आया था। हालांकि कल पूरे दिन भर में इनमें थोड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। इनमें भी चांदी के दाम ज्यादा गिरे थे। शनिवार और रविवार को केंद्र सरकार का शासकीय अवकाश होने से एसोसिएशन द्वारा भाव घोषित नहीं किए जाते हैं।
आल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन द्वारा शुक्रवार 8 नवंबर 2024 को जारी भाव की जानकारी के मुताबिक 999 शुद्धता वाले सोने के 10 ग्राम के भाव सुबह 77480 रुपये थे जो कि रात में 77382 पर बंद हुए थे। इसी तरह 995 शुद्धता वाले सोने के 10 ग्राम के भाव सुबह 77170 रुपये थे जो कि रात में 77072 रुपये पर बंद हुए थे।
अन्य वेरायटियों की यह स्थिति
इनके अलावा 916 शुद्धता वाले सोने के 10 ग्राम के भाव 70972 रुपये से शुरू हुए थे जो कि रात में 70882 रुपये पर बंद हुए थे। 750 शुद्धता वाले सोने के भाव सुबह 58110 रुपये थे जो कि रात में 58037 रुपये पर बंद हुए थे। इसी तरह 585 शुद्धता वाले सोने के 10 ग्राम के भाव सुबह 45326 रुपये थे जो कि रात में 45269 रुपये पर बंद हुए थे।
चांदी के दाम में ज्यादा गिरावट
कल सोने के दाम में जहां ज्यादा गिरावट नहीं आई वहीं कल चांदी के दाम अधिक गिरे। कल सुबह 999 शुद्धता वाली चांदी के एक किलोग्राम के भाव सुबह 91767 रुपये थे। वहीं रात में इसके भाव गिरकर 91130 रुपये पर पहुंच गए थे।
गुरुवार को इतने थे इनके भाव
इससे पहले गुरुवार को 999 शुद्धता वाले सोने के 10 ग्राम के भाव 76556 रुपये से शुरू हुए थे और रात में 76780 पर बंद हुए थे। इसी तरह 995 शुद्धता वाले सोने के 10 ग्राम के भाव 76249 रुपये से शुरू हुए थे और रात में 76473 रुपये पर बंद हुए थे। 916 शुद्धता वाले सोने के भाव 70125 रुपये से शुरू हुए थे और 70331 रुपये पर बंद हुए थे।
750 शुद्धता वाले सोने के भाव 57417 रुपये से शुरू हुए थे और 57585 रुपये पर बंद हुए थे। इसी तरह 585 शुद्धता वाले सोने के भाव आज 44785 रुपये से शुरू होकर 44916 रुपये पर बंद हुए थे। 999 शुद्धता वाली चांदी गुरुवार को 90153 रुपये से शुरू हुई थी और 90369 रुपये के साथ बंद हुई थी।
मिस्ड कॉल से भी जान सकते भाव
यदि आप सोना और चांदी के रेट घर बैठे पता करना चाहते हैं तो आप ऐसा भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको मोबाइल नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल भर करना है। इसके बाद आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा। जिसके जरिए आप सोना-चांदी के लेटेस्ट रेट चेक कर सकते हैं।
मेकिंग चार्ज और जीएसटी अलग से
एसोसिएशन द्वारा जो भाव घोषित किए जाते हैं वे सोना और चांदी के बेस प्राइज रहते हैं। इसके बाद इसमें मेकिंग चार्ज और 3 प्रतिशत जीएसटी अलग से जुड़ता है। इसलिए स्थानीय स्तर पर सोना-चांदी के भाव अलग हो सकते हैं।
देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com




