सोना-चांदी रेट टुडे

Gold Price Update: 4 May 2023: सातवें आसमान पर पहुंचा सोना, कीमत 62000 पार, जानें अपने शहर का रेट

Gold rate today, Sone ka bhav, Sone ka rate, gold price today, gold price today delhi, gold price today MP , 22ct gold price today, gold price today kolkata, gold price today in india, 24ct gold price today, gold price today in delhi, gold price today 22k, Gold-Silver Price

Gold Price Update: 4 May 2023: सातवें आसमान पर पहुंचा सोना, कीमत 62000 पार, जानें अपने शहर का रेट
Source: Credit – Social Media

Gold Price Update: शादी ब्याह का सीजन चल रहा है और गहनों की जमकर खरीदारी भी की जा रही है। यदि आप आज सोने चांदी के गहने खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। सोना एक बार फिर से अपने अब तक के सबसे ऊंचे भाव पर पहुंच गया है। सोने के भाव ने नया रिकॉर्ड बनाते हुए 62000 के आंकड़े को पार कर लिया है। वहीं चांदी भी ₹300 प्रति किलो महंगी हुई है।

चलिए जानते आज के 22 कैरेट (22 Carat Gold) और 24 कैरेट गोल्ड (24 Carat Gold) के दाम…

आज सोने और चांदी के भाव (Gold Silver Price Today)

कल गिरावट के बाद सोने और चांदी क्या भाव में तेजी नजर आई। आज (04 May, 2023) को जहां 24 कैरेट सोने का भाव 62,180 रुपए पर चल रहा है। वहीं बीते कारोबारी दिन 24 कैरेट सोने का रेट 61,640 रुपए था। 22 कैरेट सोने की बात करें तो आज (04 May, 2023) सोने का भाव 57,000 रूपए हैं। जो पिछले कारोबारी दिन 56,500 रूपए थे। इस तरह 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के भाव में बदलाव दर्ज किया गया है।

जानें आज का सोने का दाम | Gold Price Today

गुड रिटर्न्स वेबसाइट पर जारी किए गए भावों के मुताबिक, देश के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के रेट निम्न प्रकार हैं- गुड रिटर्न्स वेबसाइट के अनुसार आज देश में 22 कैरेट सोने का भाव 57,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हैं। वहीं मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद और केरल में 22 कैरेट सोने के रेट 57,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हैं। नई दिल्ली, जयपुर और लखनऊ में 22 कैरेट सोने के रेट 57,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हैं।

आज का चांदी का भाव | Silver Rate Today

आज भी चांदी के दाम में तेजी देखने को मिली है। चांदी का भाव आज 77,100 रूपए किलो है। कल ये दाम 76,800 रूपए किलो थे।

मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

ऐसे जानें सोने की शुद्धता

अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।

24 कैरेट का सोना होता है सबसे शुद्ध

आपको बता दें कि 24 कैरेट का सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, लेकिन इस सोने से गहने नहीं बनाए जा सकते हैं क्योंकि ये बेहद मुलायम होते हैं। इसलिए जेवर या फिर आभूषण बनाने में ज्यादातर 22 कैरेट गोल्ड का प्रयोग किया जाता है। 24 कैरेट गोल्ड 99.9 फीसदी गुणवत्ता होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है, जबकि 24 कैरेट सोना शानदार होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोने की बिक्री करते हैं।

हॉलमार्क देखकर ही खरीदें सोना (Gold Price Update)

सोने की खरीदारी के वक्त ग्राहकों को इसकी क्वॉलिटी का जरूर ध्यान रखना चाहिए। हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदना चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

ISO द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड में क्या है अंतर?

24 कैरेट गोल्ड 99.9 फीसदी शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। जबकि 24 कैरेट सोना शानदार होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

बाजार/कारोबार और देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

Related Articles

Back to top button