बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

ghar ghar tiranga : सापना डैम की लहरों ने भी मारी देशभक्ति की हिलोरे, चारों ओर लहराए तिरंगे, आसमान से दिखा विहंगम नजारा

▪️ उत्तम मालवीय, बैतूल
शनिवार को बैतूल के समीप स्थित सापना डैम की लहरें भी देशभक्ति की हिलोरे मारते नजर आईं। डैम के चारों ओर राष्ट्रध्वज तिरंगा लहरा रहे थे। वहीं देशभक्ति के नारे भी लग रहे थे। देशभक्ति से सराबोर इस दृश्य को आसमान से ड्रोन कैमरे के जरिए शूट किया गया। जिसमें यहां का विहंगम दृश्य नजर आया।

मौका था आजादी के अमृत महोत्सव के तहत चलाए जाने वाले घर-घर तिरंगा अभियान का। बैतूल पुलिस द्वारा अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करने रोजाना विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं। इसी तारतम्य में आज बैतूल पुलिस के 50 से अधिक जवान सापना डैम पहुंचे। यहां उन्होंने मानव श्रृंखला बनाकर तिरंगा लहराया। यह नजारा देख फोरलेन से गुजर रहे लोग भी रोमांचित हो उठे। देखें वीडियो…

उपरोक्त अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद के निर्देशन में आज बैतूल पुलिस द्वारा अलग-अलग पुलिस अनुभागों और थानों में दो पहिया वाहन रैली एवं जगह-जगह खड़े होकर झंडों का प्रदर्शन कर आम जनों को प्रेरित करने का प्रयास किया गया। इसी तारतम्य में थाना भैंसदेही में विभिन्न चौराहों से होकर तिरंगा रैली निकाली गई। थाना सारणी में शहर के मुख्य चौक चौराहों पर पुलिस द्वारा वाहनों में तिरंगा लगाकर रैली निकाली गई।

पुलिस द्वारा ऐसा कर आम जनों को तिरंगा अभियान के प्रति जागरूक किया गया। इसी प्रकार जिले के सभी थाना मुख्यालयों में भी तिरंगा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उल्लेखनीय है कि गत दिनों मुलताई स्थित ताप्ती सरोवर में भी इसी तरह का अनूठा आयोजन किया गया था। इसमें पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने सरोवर में तिरंगा लेकर नौका विहार किया था।

▪️  यह खबर आपने पढ़ी लोकप्रिय समाचार वेबसाइट http://betulupdate.com पर… 

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button