बैतूल अपडेट

Betul Accident News : कॉम्प्लेक्स में घुसा बंसल कंपनी का बेलगाम डंपर, तीन दुकानों को भारी नुकसान, दिन में होता हादसा तो…

Betul Accident News : Unbridled dumper of Bansal company entered the complex, heavy damage to three shops, if the accident would have happened during the day...

Betul Accident News : कॉम्प्लेक्स में घुसा बंसल कंपनी का बेलगाम डंपर, तीन दुकानों को भारी नुकसान, दिन में होता हादसा तो...▪️मनोहर अग्रवाल, खेड़ी सांवलीगढ़

बैतूल-इंदौर फोरलेन का निर्माण कर रही बंसल कंपनी लगातार चर्चा में बनी रहती है। एक ओर जहां कंपनी द्वारा बरती जा रही लापरवाही से आए दिन हाईवे पर हादसे हो रहे हैं वहीं कंपनी के बेलगाम रफ्तार से दौड़ते वाहन भी लोगों की जान माल को खतरे में डाल रहे हैं। ऐसे ही एक घटनाक्रम में शनिवार-रविवार की रात करीब 3 बजे एक कंपनी का एक तेज रफ्तार डंपर खेड़ी सांवलीगढ़ के बैरियर चौक पर स्थित दुकानों में घुस गया। खैरियत रही कि हादसा रात में हुआ। यही हादसा दिन में होता तो जनहानि भी हो सकती थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार खेड़ी सांवलीगढ़ में बैरियर चौक शासकीय शराब दुकान के पास स्थित शापिंग कॉम्प्लेक्स में अंधी रफ्तार से चल रहे बंसल कंपनी के डंपर क्रमांक एमपी-04/झेडजी-1562 के चालक ने सीधे शराब दुकान के पास स्थित शापिंग काम्प्लेक्स में जाकर जोरदार ठोस मार दी। जिससे तीन दुकानें माँ शीतला नाश्ता प्वाइंट, सिद्धि विनायक हार्डवेयर और एक अन्य दुकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। जिससे दुकानों का लाखों का नुकसान हुआ है।

होटल संचालक सोनू यादव ने बताया कि डंपर चालक शराब के नशे में था। यह घटना रात तीन बजे की है।घटना के बाद चालक भाग गया। डंपर सीधा नाश्ता प्वाइंट दुकान में घुस गया है। जिसमें तीन दुकानों की शटर टूट गई वहीं छत और दीवार में दरार पड़ गयी है। यह दुकानें चालू करने लायक नही रही है। दुकानदारों में घटना को लेकर आक्रोश है।घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची है।

बताया जाता है कि घटना अगर दिन में होती तो बड़ी जनहानि हो जाती। हालांकि इस घटना में कोई चोटिल नहीं हुआ है। सुबह लोग जब मौके पर पहुंचे तो नजारा देख कर इस बात का शुक्र मनाते नजर आए कि यह हादसा रात में हुआ। यदि यह हादसा दिन में होता तो कई लोगों की जान भी जा सकती थी। इस स्थान पर दिन भर खासी चहल पहल रहती है। वहीं मार्ग से भी वाहनों की आवाजाही चलती रहती है।

उल्लेखनीय है कि जब से निर्माण कंपनी ने रोड का निर्माण शुरू किया है तब से वह लगातार किसी न किसी विवाद में बनी रहती है। कंपनी पर एक ओर जहां सुरक्षा मापदंडों को ताक पर रखकर कार्य करने के आरोप लगते रहते हैं वहीं अवैध उत्खनन के भी कई प्रकरण बन चुके हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि कंपनी के वाहन चालक लोगों की जान खतरे में डालकर बेहद तेज रफ्तार से वाहन दौड़ते हैं। रोक टोक करने पर दादागिरी पर उतारू हो जाते हैं।

Related Articles

Back to top button