बैतूल अपडेट

Ganja Seizure Betul: आमला पुलिस की कार्रवाई: 11,700 रुपये का गांजा पकड़ा, एक आरोपी गिरफ्तार

Ganja Seizure Betul: बैतूल जिले की थाना आमला पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 11 हजार रुपये से अधिक कीमत का गांजा बरामद किया है। आरोपी को पुलिस ने बोरी-सारणी रोड से गिरफ्तार किया। यहां वह गांजा बेचने की फिराक में बैठा था।

पुलिस विभाग बैतूल के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि 9 नवंबर 2025 को थाना आमला में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति ग्राम बोरी के आगे भूमका बाबा मंदिर के पास बोरी-सारणी रोड पर मादक पदार्थ गांजा को किसी ग्राहक को बेचने के लिए बैठा हुआ है।

पुलिस ने घेराबंदी करके पकड़ा

सूचना पर थाना आमला पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सूचना की तस्दीक हेतु विधिवत टीम रवाना की गई। मौके पर पहुंचकर भूमका बाबा मंदिर के पास बोरी-सारणी रोड पर एक संदेही व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। जिसे घेराबंदी कर बमुश्किल पकड़ा गया।

तलाशी लेने पर मिला यह सब

संदेही की तलाशी लेने पर उसके पास एक सफेद रंग का झोला पाया गया। उसे चेक करने पर उसमें मादक पदार्थ गांजा जैसा पदार्थ मिला। उपस्थित साक्षियों द्वारा सूंघने और पहचानने पर पदार्थ गांजा होना पाया गया।

तौल कांटा से नाप-तौल करने पर मादक पदार्थ गांजा का वजन 1 किलो 700 ग्राम पाया गया। जिसकी अनुमानित कीमत 11,700 रुपये है। पूछताछ पर आरोपी ने अपना नाम सागर वनखेडे, उम्र 18 वर्ष 7 माह, निवासी बगडोना बस्ती थाना सारणी बताया।

आरोपी के विरूद्ध अपराध दर्ज

आरोपी के विरुद्ध थाना आमला में अपराध क्रमांक 682/2025, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर मय जप्त मादक पदार्थ थाना लाया गया।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button