वायरल अपडेट

Funny Nagin Dance Video: दोस्तों ने बजाई बीन तो नागिन की तरह नाचने लगे अंकल, देखें Video

Funny Nagin Dance Video: Uncle started dancing like a snake when friends played beans, watch video

Funny Nagin Dance Video: दोस्तों ने बजाई बीन तो नागिन की तरह नाचने लगे अंकल, देखें Video

Funny Nagin Dance Video: हमारे यहां डांस में डांस नागिन डांस बहुत ज्यादा ही फेमस है। पार्टी का मौका हो और नागिन डांस ना किया गया हो ऐसा हो ही नहीं सकता। किसी भी पार्टी में नागिन डांस पर लोगों को लहराते हुए देखा जा सकता है। नागिन डांस के कई वीडियो सोशल मीडिया पर इस तरह वायरल होते हैं कि इन्हें देखने वाले लाखों-करोड़ों में हो जाते हैं। एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो में अंकल नागिन डांस करते नजर आ रहे हैं, जो सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आए है।

सोशल मीडिया पर छाया अंकल का नागिन डांस

अगर आप उम्र को जोड़ने लगेंगे तो आपको अपने बूढ़े होने का अंदाज़ा होगा, लेकिन अगर ये सिर्फ आपके लिए नंबर है, तो आप भी अपनी ज़िंदगी खुलकर जी सकते हैं। दोस्तों के साथ पार्टी का मज़ा ले सकते हैं और मज़ेदार डांस भी कर सकते हैं। ऐसा ही करते हुए कुछ अंकल लोगों का एक ग्रुप इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है, जो धमाकेदार नागिन डांस कर रहे हैं, वो भी तो बीन के साथ।

लोगों ने लिए खूब मजे (Funny Nagin Dance Video)

वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुछ अधेड़ उम्र के पुरुष पार्टी कर रहे हैं। इस दौरान बीन की धुन बज जाती है और एक अंकल लहरा- लहरा कर नागिन की तरह डांस करने लगते हैं। जबकि उनके दोस्तों ने बीन बजाने का जिम्मा ले रखा है। ये वीडियो आपको काफी दिलचस्प लगेगा क्योंकि इस उम्र में कम ही लोग इतनी ज़िंदादिली से ज़िंदगी जीते हैं. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर @HasnaZarooriHai नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन भी मज़ेदार लिखा गया है – जब बीवियां बच्चों को लेकर छुट्टियों में मायके गई होती हैं, तब ये नाग और सपेरे बाहर आते हैं।

यहां देखें वीडियो

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button