मनोरंजन अपडेट

Funny jokes in hindi: टीचर- टिटू बताओ.. अकबर ने कब तक शासन किया था ? जवाब सुनकर पेट पकड़ कर हंसोगे

Funny jokes in hindi: जोक्स सुनना सिर्फ मनोरंजन ही नहीं है बल्कि यह हमारे स्वास्थ्य और जीवनशैली पर भी सकारात्मक असर डालता है। जब हम कोई मजेदार चुटकुला सुनते हैं तो सबसे पहले हमारा मूड हल्का हो जाता है और तनाव कम होने लगता है। हँसी से शरीर में एंडोर्फिन नामक हार्मोन निकलता है, जिसे हैप्पी हार्मोन कहा जाता है। यह हमें अंदर से खुश और रिलैक्स महसूस कराता है।

जोक्स सुनने से मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है। लगातार तनाव, चिंता और काम के दबाव में रहने वाले लोगों के लिए हंसी एक प्राकृतिक दवा की तरह काम करती है। यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने, इम्यून सिस्टम को मजबूत करने और दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद है। तो चलिए आज के दिन की शुरुआत करते है चटपटे और मजेदार जोक्स से…

पप्पू अपनी पत्नी से-
अच्छा ये बताओ ‘बिदाई’ के समय तुम
लड़कियां इतनी रोती क्यों हो?
पत्नी- ‘पागल’ अगर तुझे पता चले…
अपने घर से दूर ले जाकर कोई तुमसे
‘बर्तन मंजवाएगा’ तो तू क्या नाचेगा… (Funny jokes in hindi)


बैंक की cashier ने खिड़की पर खड़े आदमी को कहा ‘पैसे नहीं है’
ग्राहक: और दो मोदी माल्या को पैसा, सारे पैसे लेकर भाग गए विदेश में
कैशियर ने खिड़की में से हाथ निकाला और उसकी गर्दन दबोच कर कहा
‘साले बैंक में तो है तेरे खाते में नहीं है’ भिखारी


जज : घर में मालिक होते हुए तूने चोरी कैसे की?
चोर : साहब, आपकी नौकरी अच्छी है, और सैलरी
भी अच्छी है, फिर आप ये सब सीख कर क्या करोगे? (Funny jokes in hindi)


पब्लिक टॉयलेट में लिखा था
‘दुनिया चांद पर पहुंच गयी
और तू यहीं पर बैठा है’
पप्पू ने अपना दिमाग लगाया
और नीचे लिखा
‘चांद पर पानी नहीं था
इसलिए वापस आ गया’


पति- प्यास लगी है पानी लेके आओ..
पत्नी- क्यों ना आज तुम्हें मटर पनीर
और शाही पुलाव बनाकर खिलाऊं…
पति- वाह वाह…!
मुंह में पानी आ गया..
पत्नी- आ गया ना मुंह में पानी
बस इसी से काम चला लो.. (Funny jokes in hindi)


टीचर- टिटू बताओ..
अकबर ने कब तक शासन किया था ?
टिटू- सर जी..
पेज नंबर 14 से लेकर पेज नंबर 22 तक..।

Majedar Jokes: बीबी- मैं कैसी लग रही हूं, पति का जवाब सुन ठहाके लगाओगे, पढ़ें मजेदार जोक्स

गोलू- जानू, तुम दिन पर दिन
खूबसूरत होती जा रही हो…
पत्नी (खुश होकर)- तुमने कैसे जाना ?
गोलू- तुम्हें देखकर…
रोटियां भी जलने लगी हैं (Funny jokes in hindi)


टिल्लू (लड़की से)- मैं 18 साल का हूं और तुम ?
लड़की- मैं भी 18 साल की हूं…
टिल्लू- तो फिर चलो ना, इसमें शरमाना क्या..
लड़की- कहां ?
टिल्लू- अरे पगली..
वोट देने और कहां…


मां- बेटा क्या कर रहे हो
पप्पू- पढ़ रहा हूं मां..
मां- शाबास! बेटा क्या पढ़ रहे हो..?
पप्पू- आपकी होने वाली बहु के SMS (Funny jokes in hindi)


टीचर- बच्चों कोई ऐसा वाक्य सुनाओ
जिसमें हिंदी, पंजाबी, उर्दू और अंग्रेजी का प्रयोग हो..
पप्पू- सर ..
‘इश्क दी गली विच ल No entry’


पत्नी- पूजा किया कीजिए,
बड़ी बलांए टल जाती हैं…
टिटू- हां… तुम्हारे
पिताजी ने बहुत की होगी
उनकी टल गई और मेरे पल्ले पड़ गई..। (Funny jokes in hindi)


अब वो दिन दूर नहीं जब पति-पत्नी के बीच डिजिटल लड़ाई कुछ इस तरह होगी
बीवी- ना जाने कौन-सी घड़ी में मैंने तुम्हारी Friend request accept की थी ।
पति- पत्थर पड़ गये थे मेरी अक्ल पे जो तुम्हारी DP को Nice Pic कहा था ।
बीवी- मेरी अक्ल पे भी परदा पड़ा था जो तुम्हारी Pic पे Handsome Look का comment किया था ।
पति- अच्छा होता तुम्हें उसी वक्त unfriend कर देता…
बीवी- मैंने भी उसी वक्त तुम्हें Block किया होता तो आज ये दिन ना देखना पड़ता ।


टीचर- इतने दिन कहां थे, स्कूल क्यों नहीं आए?
गोलू- बर्ड फ्लू हो गया था मैम।
टीचर- पर ये तो पक्षियों को होता है इंसानों को नहीं।
गोलू- इंसान समझा ही कहां आपने…रोज तो मुर्गा बना देती हो..!! (Funny jokes in hindi)


बंता- तुम खाली पेट होने पर कितने केले खा सकते हो?
संता (कुछ पल सोचकर कहा)- मैं 6 केले खा सकता हूँ।
बंता ने हँसते हुए जवाब दिया- गलत जवाब दोस्त,
पहला केला खा लेने के बाद तुम्हारा पेट खाली कहां रहेगा ?
इसलिए खाली पेट होने पर तुम केवल
एक ही केला खा सकते हो।
संता घर पहुंचा और जाते ही बीवी से सवाल किया
तुम खाली पेट होने पर कितने केले खा सकती हो?
बीवी- मैं 4 केले खा सकती हूँ।
संता (निराश स्वर में बोला)- अगर 6 कहती तो
एक मस्त का Jokes सुनाता तुझे (Funny jokes in hindi)


Offline रहता हूं तो सिर्फ दाल, रोटी, नौकरी एवं
परिवार की ही चिंता रहती है
Online होते ही
धर्म, समाज, राजनीती, देश, विश्व
और पूरे ब्रह्माण्ड की चिंताए
होने लगती है
आम भारतीय नागरिक


ये वो दौर है जनाब
जहां इंसान गिर जाये तो
हँसी निकल जाती है
और मोबाईल गिर जाये तो
जान निकल जाती है (Funny jokes in hindi)


दो लड़कियां बस में सीट के लिए लड़ रही थीं
कंडक्टर- अरे क्यों लड़ रही हो,
जो उम्र में सबसे बड़ी है वो बैठ जाए
फिर क्या, पूरे रास्ते दोनों खड़ी ही रहीं


लड़का- ओए पगली! हम तो दुश्मन भी शेर जैसे रखते हैं,
तू है एक कोमल कली, मुझसे पंगा जरा सोच समझ कर ले,
क्युंकि मैं एक शेर कि औलाद हुँ…
लड़की- अच्छा तो एक बात बता
शेर घर पर आया था, या आंटी जंगल गयी थी…
सोलिड वाली बेईज्जती… (Funny jokes in hindi)


लडका : मैं उस लडकी से शादी करुंगा,
जो मेहनती हो,
सादगी से रहती हो,
घर को संवारकर रखती हो,
आज्ञाकारी हो।
प्रेमिका: मेरे घर आ जाना,
ये सारे गुण मेरी नौकरानी में है


एक भिखारी को 100 का नोट मिला
वो फाइव स्टार होटेल में गया और भरपेट खाना खाया
1500 रुपये का बिल आया, उसने मेनेजर से कहा, पैसे तो नहीं है
मैनेजर ने पुलिस के हवाले कर दिया
भिखारी ने पुलिस को 100 का नोट दिया, और छूट गया
इसे कहते हैं…
फाइनेन्सियल मैनेजमेन्ट विदाउट एमबीए इन इंडिया (Funny jokes in hindi)


एक लड़की एक लड़के के साथ बैठी थी,
दूसरे दिन दूसरे लड़के के साथ बैठी थी,
तीसरे दिन तीसरे लड़के के साथ बैठी थी,
इस कहानी से तुम्हें क्या शिक्षा मिलती है?
लड़के बदल जाते हैं पर लड़कियां नहीं


महिला- डॉक्टर साहब, मेरे पति नींद में
बातें करने लगे हैं! क्या करूँ?
डॉक्टर- उन्हें दिन में बोलने का
मौका दीजिए! (Funny jokes in hindi)


देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button