बैतूल अपडेट

Betul News: नदी के बोल्डरों और मिट्टीयुक्त रेत व गिट्टी से स्टॉप डैम का निर्माण, जनपद सदस्य ने लगाए घटिया निर्माण के आरोप

Betul News: Construction of stop dam with river boulders and soiled sand and ballast, district member accused of shoddy construction

Betul News: नदी के बोल्डरों और मिट्टीयुक्त रेत व गिट्टी से स्टॉप डैम का निर्माण, जनपद सदस्य ने लगाए घटिया निर्माण के आरोप▪️प्रकाश सराठे, रानीपुर

Betul News: एक और प्रदेश सरकार मजदूरों के पलायन को रोकने के लिए मनरेगा जैसी महत्वकांक्षी योजना के कार्य ग्राम पंचायत में उपलब्ध करा रही है वहीं इसके विपरीत घोड़ाडोंगरी जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत चिखली आमढाना में स्थानीय मजदूरों को काम ना देकर बाहर के मजदूरों से कराया जा रहा है। यही नहीं जो काम हो रहे हैं उनमें भी खासी धांधली हो रही है। इसका प्रमाण यहां बन रहा स्टॉप डैम है। इस स्टॉप डैम के निर्माण में नदी के बोल्डरों, मिट्टी युक्त रेता एवं मिट्टी युक्त गिट्टी का उपयोग हो रहा है।

Betul News: नदी के बोल्डरों और मिट्टीयुक्त रेत व गिट्टी से स्टॉप डैम का निर्माण, जनपद सदस्य ने लगाए घटिया निर्माण के आरोपजनपद सदस्य फुलवंती धुर्वे ने बताया कि जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष द्वारा बिना किसी बैठक के और सभापतियों और सदस्यों को बिना कोई सूचना दिए काम प्रस्तावित किए गए हैं। ग्राम पंचायत चिखली आमढाना के सरपंच और सचिव की मिलीभगत से बाहर के धनाढ्य लोगों को स्टॉप डैम का ठेका देकर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जिसकी सूचना उन्होंने न तो ग्रामीणों को दी और ना तो जनपद सदस्य को।

Betul News: नदी के बोल्डरों और मिट्टीयुक्त रेत व गिट्टी से स्टॉप डैम का निर्माण, जनपद सदस्य ने लगाए घटिया निर्माण के आरोपइस बात की सूचना लगते ही ग्रामीणों में खासा आक्रोश का माहौल है। जनपद सदस्य फूलवंती धुर्वे ने बताया कि जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी के माध्यम से 12 लाख की लागत से स्टॉप डैम का निर्माण गुठली सर्रा नाला पर संतलाल परते के खेत के पास कार्य कराया जा रहा है।

जिसमें नदी के बोल्डर एवं मिट्टी युक्त रेता, मिट्टी युक्त गिट्टी का उपयोग किया जा रहा है। बहुत ही घटिया तरीके से इसका निर्माण कार्य हो रहा है। यदि ग्राम पंचायत स्तर पर ऐसे ही काम होते रहा तो पहली बारिश में ही यह डैम फूट जाएगा। इसके उदाहरण पूर्व में भी कई पंचायतों में देखे जा चुके हैं।

Betul News: नदी के बोल्डरों और मिट्टीयुक्त रेत व गिट्टी से स्टॉप डैम का निर्माण, जनपद सदस्य ने लगाए घटिया निर्माण के आरोपजनपद सदस्य ने बताया कि स्थानीय मजदूरों को काम ना देते हुए बाहर के लोगों को ठेका देकर बाहर के मजदूरों से काम कराया जा रहा है। जिसकी शिकायत मैं कलेक्टर और जनपद पंचायत सीईओ से करके स्थानीय मजदूरों को कार्य दिलाने की मांग करूंगी। साथ ही घटिया निर्माण कार्य को शीघ्र बंद कराकर पंचायत के सरपंच, सचिव एवं जनपद निधि की बंदरबांट करने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग करूंगी।

Betul News: नदी के बोल्डरों और मिट्टीयुक्त रेत व गिट्टी से स्टॉप डैम का निर्माण, जनपद सदस्य ने लगाए घटिया निर्माण के आरोपइस संबंध में जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी के सीईओ सुरेश कुमार इंदौरकर कहते हैं कि यदि घटिया काम निर्माण कार्य कराया जा रहा है तो पंचायत के विरुद्ध ठोस कार्रवाई की जाएगी। इंजीनियर को भेजकर इस कार्य को मैं दिखवाता हूं।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button