Funny Chutkule: पत्नी ने पति को एक जोर का तमाचा मार दिया… पति तिलमिला उठा और पूछा, पढ़ें मजेदार जोक्‍स…

Funny Chutkule: सेहतमंद रहना जीवन को खुशनुमा बना देता है और सेहतमंद बने रहने के लिए हंसना जरूरी है। आज लोगों को कई बीमारियां हो रही हैं। कारण यही है कि लोग हंसना भूल गये हैं। हंसने से मन खुश रहता है और आप सकारात्मक सोचते हैं। हंसने के लिए किसी व्यक्ति को खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए। 

दिन में जब भी समय मिले खुलकर हंसना चाहिए। हंसने-मुस्कुराने से हम खुश रहते हैं और तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही चेहरे की चमक बरकरार रहती है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं।

इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

Funny Jokes

मजेदार जोक्स – हंसना जरूरी है। (Funny Chutkule)

दो शराबी दोस्त आपस में बात कर रहे थे
बंटू- शराब से ज्यादा नुकसान तो पानी ने पहुंचाया है।
चिंटू- नहीं भाई, आप गलत कह रहे हैं,
पानी हमारे स्वास्थ्य के लिए अच्छा है।
बंटू- क्यों भाई साहब, क्या पिछले साल
आई बाढ़ से हजारों लोग नहीं मरे थे?

पप्पू- पांच रुपये का नोट फट गया है
राजू- तो क्या समस्या है चिपका लो
पप्पू- टेप भी 5 रुपये की है और
फेवीक्विक भी 5 रुपये की क्या करूं ?
पप्पू की बात सुनकर राजू जोर- जोर से हंसने लगा।

पत्नी ने पति को एक जोर का तमाचा मार दिया…
पति तिलमिला उठा और पूछा- मैंने क्या गलती की…?
पत्नी- तुम कोई गलती करो,
उसके लिए मैं इंतजार थोड़े ही करती रहूंगी…!

पप्पू- यार ये मिर्ची किस मौसम में लगती है…?
गप्पू- इसका कोई मौसम नहीं,
जब सच बोलो तब लगती है…!

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है। किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है।) 

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Leave a Comment