बड़ी खबरें

Fog Alert : घने कोहरे की चपेट में कई राज्य, आने वाले दिनों में यह रहेगी स्थिति

Fog Alert : देश के कई राज्य इन दिनों घने कोहरे की चपेट में हैं। इसके अलावा आने वाले दिनों में भी कई इलाकों में घना कोहरा छाएगा। उत्तरी भारत जहां कोहरे की चपेट में है वहीं दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है। आने वाले 3 दिनों में भी कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी है।

Fog Alert : घने कोहरे की चपेट में कई राज्य, आने वाले दिनों में यह रहेगी स्थिति

Fog Alert : देश के कई राज्य इन दिनों घने कोहरे की चपेट में हैं। इसके अलावा आने वाले दिनों में भी कई इलाकों में घना कोहरा छाएगा। उत्तरी भारत जहां कोहरे की चपेट में है वहीं दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है। आने वाले 3 दिनों में भी कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी है।

राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र नई दिल्ली द्वारा आज जारी बुलेटिन के अनुसार आज पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में बहुत घना कोहरा (0-50 मीटर के बीच दृश्यता); पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा (50-200 मीटर के बीच दृश्यता); असम और मेघालय के अलग-अलग हिस्सों में हल्का कोहरा (दृश्यता 500-1000 मीटर) छाया रहा।

शुक्रवार सुबह यहां छाएगा कोहरा

शुक्रवार सुबह हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार और झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में घने कोहरे की स्थिति होने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय तथा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में हल्के से मध्यम कोहरे की स्थिति बनी रहेगी।

शनिवार को इन इलाकों के लिए अलर्ट

शनिवार सुबह हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में घने कोहरे की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय तथा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में हल्के से मध्यम कोहरे की स्थिति बनी रहेगी।

अगले 24 घंटों में यहां भारी बारिश

अगले 24 घंटों तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा (7 सेमी या ज्यादा) होने की संभावना है।

कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने के साथ गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

शुक्रवार को यहां भारी बारिश का अलर्ट

शुक्रवार को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा (7 सेमी या ज्यादा) होने की संभावना है।

मध्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

शनिवार को यहां भारी बरसात

शनिवार को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल तथा केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा (7 सेमी या ज्यादा) होने की संभावना है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल तथा केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button