बैतूल अपडेट

Betul Crime News : पानी को लेकर युवक से की मारपीट, रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी

betul update, betul samachar, betul news, betul samachar, betul update, betul latest news, Betul Crime News,

Betul Update : पानी को लेकर युवक से की मारपीट, रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी
Betul Update : पानी को लेकर युवक से की मारपीट, रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी

▪️मनोहर अग्रवाल, खेड़ी सांवलीगढ़

Betul Update : बैतूल। जिले के झल्लार थाना अंतर्गत ग्राम पडारु ढाना में खेड़ी सांवलीगढ़ निवासी युवक पर एक ग्रामीण ने हमला कर दिया। बताया जाता है कि सिंचाई के पानी को लेकर विवाद के बाद मारपीट की घटना हुई। जिसमें खेड़ी सांवलीगढ़ निवासी युवक घायल हो गया। पीड़ित ने झल्लार थाने में घटना की रिपोर्ट की है।

मारपीट की घटना में घायल हुए महेश पिता सुरेश राठौर ने बताया कि बीती रात ग्राम के मोतीराम पिता भूरिया कोरकू ने खेत में बिना वजह लाठी से मारपीट की। जिससे उसे शरीर में चोट लगी है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। महेश ने बताया कि वह पडारु में डोमा महाजन का खेत बीते दो साल से जुताई कर रहा है।

पड़ोस के मोतीराम के पास सिंचित खेत नहीं है। वह मुझसे सिंचाई के लिए पानी की मांग कर रहा है। उसे पानी के लिए मना करने पर उसने मुझ पर लाठी से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे मुझे सर, हाथ और पैर में चोट आई है। जैसे-तैसे मैंने वहां से भाग कर जान बचाई और पुलिस थाना झल्लार में मारपीट करने वाले युवक की रिपोर्ट दर्ज की है।

आवेदक ने बताया कि उक्त युवक ने मुझे रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी दी है। महेश राठौर ने जिला पुलिस अधीक्षक बैतूल से आरोपी युवक पर दंडात्मक कार्यवाही की मांग की है। पीड़ित युवक ने खुद को आरोपी युवक से खतरा बताया है।

इस संबंध में झल्लार थाना प्रभारी मनोज उइके ने बताया कि आवेदक महेश राठौर ने मारपीट की रिपोर्ट की है। आवेदक इंजर्ड है। आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button