VIP Lounge Bhopal Station: लोगों की सामान्य सोच होती है और यह अधिकांशत: सच भी होता है कि रेलवे स्टेशन पर चाहे भोजन हो या अन्य कोई सुविधा, वह बाजार भाव से महंगी ही होती है। लेकिन, मध्यप्रदेश की राजधानी का भोपाल रेलवे स्टेशन यह सोच और मान्यता बदल कर रख देने वाला है।
दरअसल, भोपाल रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर 1 की ओर बनी नई बिल्डिंग में आज बुधवार से वीआईपी लाउंज (Executive VIP Lounge Bhopal Station) शुरू हो गया है। इस लाउंज में यात्रियों को आराम करने के साथ मनोरंजन और भोजन भी मिलेगा। यह सब सुविधाएं इतने कम शुल्क पर मिलेगी, कि यात्री इसकी कल्पना भी नहीं कर सकते।
IRCTC द्वारा किया गया शुरू (VIP Lounge Bhopal Station)
यह वीआईपी या एग्जीक्यूटिव वीआईपी लाउंज IRCTC द्वारा शुरू किया गया है। इस एग्जीक्यूटिव लाउंज में यात्रियों को होटल जैसी लग्जरी सुविधाएं दी जाएंगी। इसमें यात्रियों को सिर्फ बैठने की ही नहीं, बल्कि चाय-कॉफी, कुकीज, इंडोर गेम्स और म्यूजिक के साथ-साथ मनोरंजन और 100 रुपए में नहाने की सुविधा भी मिलेगी।

गेमिंग के यह मिलेंगे ऑप्शन (VIP Lounge Bhopal Station)
इस लाउंज को पारंपरिक वेटिंग रूम से एक कदम आगे बढ़ाते हुए यहां गेमिंग के भी ऑप्शन दिए गए हैं। यात्रियों, खासकर बच्चों और परिवारों के लिए लूडो, कैरम, सांप-सीढ़ी जैसे गेम्स की व्यवस्था की गई है। इससे स्टेशन पर रुकना अब बोरियत भरा नहीं बल्कि एक अच्छा अनुभव बनेगा।
- Read Also: Face Recognition Attendance System: MP के नगरीय निकायों में लागू होगा फेस रिकग्निशन अटेंडेंस सिस्टम
दो सौ रुपये में अनलिमिटेड भोजन (VIP Lounge Bhopal Station)
इस लाउंज की सबसे बड़ी खासियत यहां का अनलिमिटेड भोजन है। यहां मात्र 200 रुपए में अनलिमिटेड शाकाहारी बुफे का लाभ यात्री ले सकते हैं। जिसमें इडली-सांभर, बड़ा, छोले-भटूरे, वेज बिरयानी, पास्ता, फ्रेंच फ्राइज, वेज थाली जैसी कई स्वादिष्ट डिशेज शामिल हैं। सामान्यत: इतना सस्ता भोजन बाहर की होटलों में भी नहीं मिलता।

50 रुपए में इतनी सारी सुविधाएं (VIP Lounge Bhopal Station)
- एसी हॉल और आरामदायक सोफे
- चाय/कॉफी, कुकीज
- न्यूज पेपर और मैगजीन
- फ्री वाइफाइ और मोबाइल चार्जिंग पॉइंट
- एलईडी टीवी और म्यूजिक सिस्टम
- ट्रेन की जानकारी के लिए डिजिटल डिस्प्ले
- Read Also: Gold Price Today in India: आज सोने के भाव में गिरावट, चांदी हुई महंगी: जानिए 25 जून 2025 के रेट
मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ (VIP Lounge Bhopal Station)
भोपाल के नए स्टेशन भवन में स्थित इस एग्जीक्यूटिव वीआईपी लाउंज का शुभारंभ आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। इस मौके पर रेलवे के भोपाल डीआरएम सहित मंडल के वरिष्ठ अधिकारी एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे। इस लाउंज के शुरू होने पर रेल यात्रियों ने भी खुशी जताई।
✅ FAQ सेक्शन
❓ भोपाल रेलवे स्टेशन पर शुरू हुआ नया लाउंज किसने शुरू किया?
👉 इस एग्जीक्यूटिव वीआईपी लाउंज की शुरुआत IRCTC ने की है। शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। (VIP Lounge Bhopal Station)
❓ इस लाउंज में कौन-कौन सी सुविधाएं मिलती हैं?
👉 चाय-कॉफी, कुकीज, इंडोर गेम्स, वाई-फाई, मोबाइल चार्जिंग, एसी हॉल, डिजिटल ट्रेन डिस्प्ले, बुफे भोजन, नहाने की सुविधा। (VIP Lounge Bhopal Station)
❓ इस लाउंज में एंट्री फीस कितनी है?
👉 यात्रियों को ₹50 में लाउंज में प्रवेश की अनुमति मिलती है, जिसमें बेसिक सुविधाएं शामिल हैं। (VIP Lounge Bhopal Station)
❓ अनलिमिटेड भोजन की कीमत क्या है और क्या-क्या शामिल है?
👉 मात्र ₹200 में शाकाहारी अनलिमिटेड बुफे मिलता है, जिसमें इडली-सांभर, छोले-भटूरे, बिरयानी, फ्रेंच फ्राइज, पास्ता आदि शामिल हैं। (VIP Lounge Bhopal Station)
❓ क्या यह लाउंज सभी यात्रियों के लिए खुला है?
👉 हां, यह लाउंज सभी श्रेणी के यात्रियों के लिए खुला है, केवल तय शुल्क चुकाकर प्रवेश लिया जा सकता है। (VIP Lounge Bhopal Station)
❓ इस लाउंज में बच्चों के लिए क्या सुविधाएं हैं?
👉 बच्चों के लिए गेमिंग की सुविधा है जैसे लूडो, कैरम, सांप-सीढ़ी आदि जिससे परिवारों को बेहतर अनुभव मिलता है। (VIP Lounge Bhopal Station)
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com