Dhanteras 2022 Date and Time: इस धनतेरस पर करें इन 10 वस्तुओं में से किसी एक की खरीदारी, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा

Dhanteras Shopping 2022: धनतेरस पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए भक्तजन तमाम तरह के प्रयास करते हैं। लेकिन ज्योतिषशास्त्र की मानें तो यहां बताए गये कुछ आसान से टिप्स से ही मां लक्ष्मी आपके ऊपर प्रसन्न हो सकती हैं। जी हां इसके लिए आपको कुछ विशेष करने की आवश्यकता नहीं है बल्कि कुछ 10 चीजें हैं, जिन्हें आपको धनतेरस के दिन खरीदना होगा। बस फिर देखिए कैसे मां लक्ष्मी की कृपा से आपके जीवन में धन वर्षा होने लगेगी…..
धनतेरस का त्योहार तेरस यानी त्रयोदशी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस बार धनतेरस 22 तारीख शनिवार को 6 बजकर 2 मिनट के बाद प्रारंभ होगी। त्रयोदशी अगले दिन यानी 23 अक्टूबर की शाम 06 बजकर 03 मिनट तक रहेगी। ऐसे में कुछ लोग धनतेरस 22 की रात को मनाएंगे और कुछ लोग उदयातिथि के अनुसार 23 अक्टूबर रविवार को मनाएंगे। इसी दिन नरक चतुर्दशी भी रहेगी। यहां जानिए कि धनतेरस पर क्या-क्या खरीदना चाहिए।

धनतेरस पर क्या खरीदें | Dhanteras par kya kya kharidna chahiye
1. सोना : इस दिन सोने के आभूषण खरीदने की परंपरा भी है। सोना भी लक्ष्मी और बृस्पति का प्रतीक है इसलिए सोना खरीदें।
2. चांदी : इस दिन कुछ लोग चांदी के सिक्के खरीदते हैं। इन सिक्कों पर माता लक्ष्मी और कुबरे की आकृति बनी होती है।
3. बर्तन : इस दिन पुराने बर्तनों को बदलकर यथाशक्ति ताम्बे, पीतल, चांदी के गृह-उपयोगी नवीन बर्तन खरीदते हैं। पीतल के बर्तन लक्ष्मी और बृहस्पति के प्रतीक हैं अत: इस दिन सोना नहीं खरीद पा रहे हैं तो पीतल के बर्तन जरूर खरीदें।
4. धनिया : इस दिन जहां ग्रामीण क्षेत्रों में धनिए के नए बीज खरीदते हैं वहीं शहरी क्षेत्र में पूजा के लिए साबुत धनिया खरीदते हैं। इस दिन सूखे धनिया के बीज को पीसकर गुड़ के साथ मिलकर एक मिश्रण बनाकर ‘नैवेद्य’ तैयार करते हैं।
5. नए वस्त्र : इस दिन दीपावली पर पहनने के लिए नए वस्त्र खरीदने की परंपरा भी है।
6. लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति : इस दिन दीपावली पूजन हेतु लक्ष्मी और गणेशजी की मूर्ति या चित्र खरीदते हैं और इसी दिन धन्वंतरि की पूजा हेतु उनकी मूर्ति या चित्र भी खरीदते हैं।
7. खिलौने : इस दिन बच्चों के लिए खिलौने भी खरीदे जाते हैं। बच्चों का मन खुश रखने से घर में सकारात्मक माहौल बनता है।
8. खील-बताशे : इस दिन पूजा की सामग्री के साथ ही खील-बताशे आदि भी खरीदे जाते हैं। यह घर में खुशियां लाते हैं।
9. गोमती चक्र और कोड़ियां : इस दिन बच्चों की सुरक्षा के लिए गोमदी चक्र और धन समृद्धि बढ़ाने के लिए कोड़ियां खरीदते हैं।
10. झाड़ू : इस दिन झाडू खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसे वर्षभर के लिए घर से नकारात्मक ऊर्जा बाहर निकल जाती है।
धनतेरस में क्या नहीं खरीदना चाहिए?
- स्टील प्लास्टिक की चीजें आप ना खरीदें I
- धनतेरस के दिन लोहा और एलमुनियम की कोई भी चीज ना खरीदें I
- धनतेरस के शुभ अवसर पर आप कांच की वस्तुएं ना खरीदें क्योंकि कांच की वस्तु खरीदने से राहु का प्रभाव आता है I
- काली रंग की कोई भी वस्तु धनतेरस के दिन ना खरीदें I
- नुकीली या धारदार कोई भी चीज धनतेरस के दिन ना खरीदें I
धनतेरस पर कौन से बर्तन खरीदना शुभ होता हैं ?
- लोहा के बर्तन
- तांबा के बर्तन
- पीतल के बर्तन
- प्लैटिनम

धनतेरस में क्या खरीदना चाहिए FAQ’s
Q: धनतेरस के दिन बर्तन खरीदने के फायदे?
Ans: धनतेरस के दिन अगर आप बर्तन खरीदते हैं तो इससे आपकी किस्मत बदल सकती है और साथ में घर में धन की प्राप्ति भी होगी I
Q : धनतेरस पर पीतल के बर्तन क्यों खरीदनी चाहिए?
Ans: धनतेरस पर पीतल के बर्तन खरीदना काफी शुभ माना जाता है इसके पीछे की वजह है कि पीतल का बर्तन माता लक्ष्मी का प्रतीक है I
Q: धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने के फायदे
Ans: धनतेरस के दिन अगर आप झाड़ू खरीदते हैं तो इससे आपके घर में अगर कोई भी विपदा या कठिनाइयां होगी तो से झाड़ू के माध्यम से आप घर से बाहर निकाल सकते हैंI जैसे कि आप लोग जानते हैं कि झाड़ू का इस्तेमाल हम घर की गंदगी साफ करने के लिए करते हैंI ऐसे में आपके घर में अगर कोई नकारात्मक उर्जा है तो उसे दूर करने के लिए आप धनतेरस के दिन झाड़ू जरूर खरीदेंI
News Source:Webduniahindi




