बैतूल अपडेट

Death In Accident : स्टेट हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत

Death In Accident : बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी तहसील क्षेत्र में बैतूल-परासिया स्टेट हाईवे पर एक भीषण हादसा हो गया। यहां रानीपुर के पास बीती रात अज्ञात वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी। 

⇒विकास ठाकरे, घोड़ाडोंगरी 

Death In Accident : बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी तहसील क्षेत्र में बैतूल-परासिया स्टेट हाईवे पर एक भीषण हादसा हो गया। यहां रानीपुर के पास बीती रात अज्ञात वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी।

इस हादसे में बाइक सवार 2 युवकों की मौत हो गई। रानीपुर पुलिस ने सोमवार सुबह करीब 11 बजे मृतकों के शव का घोड़ाडोंगरी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं।

रानीपुर थाना प्रभारी अवधेश तिवारी एवं एएसआई दीपक मालवीय ने बताया कि रानीपुर के पास बीती रात अज्ञात वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार युवक सिंगारचावड़ी थाना चिचोली निवासी संतराम पंद्राम और हरिशंकर पंद्राम गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को लाया घोड़ाडोंगरी अस्पताल

दोनों घायलों को घोड़ाडोंगरी अस्पताल भिजवाया गया। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों के शव का घोड़ाडोंगरी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

खाना बनाने का करते थे काम (Death In Accident)

बताया जाता है कि दोनों युवक खाना बनाने का काम करते हैं। किसी शादी समारोह में खाना बनाने के लिए ही वे सारणी जा रहे थे। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहेbetulupdate.comसे | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करेंbetulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button