सैर सपाटा अपडेट

Cruise service in mp: एमपी से गुजरात तक चलेगा क्रूज, जल मार्ग से पहुंच कर होगा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का दीदार

Cruise service in MP: यदि सब कुछ ठीक रहा तो अब मध्यप्रदेश से गुजरात तक जल मार्ग से क्रूज के जरिए सफर किया जा सकेगा। यह क्रूज सेवा एमपी के कुक्षी से गुजरात के स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक रहेगी। इस क्रूज प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल जाती है तो मध्यप्रदेश में टूरिज्म और वाटर स्पोर्ट्स को एक नया आयाम मिल सकेगा। इस प्रोजेक्ट के तहत 100 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव हाल ही में हुई ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में आया है।

यह प्रस्ताव अयोध्या क्रूज लाइन्स द्वारा दिया गया है। इस कंपनी के अभी सरयू नदी में 2 क्रूज चल रहे हैं। जटायु क्रूज सेवा के नाम से यह क्रूज पिछले 2 सालों से चल रहे हैं। इसी कंपनी की योजना बुलंदशहर में गंगा नदी के ब्रज घाट से रामघाट तक क्रूज संचालन और वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी चलाने की है। अब इस कंपनी ने मध्यप्रदेश के धार जिले के कुक्षी नामक स्थान से गुजरात के स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक क्रूज सेवा संचालन का प्रस्ताव दिया है। नर्मदा नदी में के जरिए यह दूरी करीब 135 किलोमीटर रहेगी।

इन रूटों में से एक पर भी संभव

ऐसा नहीं है कि केवल एक ही रूट पर क्रूज संचालन का कंपनी ने प्रस्ताव दिया है। कंपनी ने कुल 6 रूट्स में से किसी एक पर क्रूज सेवा संचालन का प्रस्ताव दिया है। इनमें से अन्य हैं- सैलानी से धार 30 किलोमीटर, राजघाट बेतवा से देवगढ़ 35 किलोमीटर, गांधीसागर से संजीत 83 किलोमीटर, बरगी से टिंडनी 65 किलोमीटर और तवा से मढ़ई 31 किलोमीटर।

क्रूज के साथ हाउस बोट्स भी चलेंगी

केवल क्रूज ही नहीं बल्कि हाउस बोट्स चलाने का भी प्रस्ताव है। कंपनी द्वारा वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी पर 70 करोड़ रुपये का भी निवेश किया जाएगा। विशेष बात यह है कि मध्यप्रदेश में डीजल इंजन वाले क्रूज और मोटर बोट्स पर रोक लगी है। इसलिए कंपनी क्रूज का संचालन इलेक्ट्रिक के जरिए या सोलर से करेगी।

कई धार्मिक स्थल भी जुड़ सकेंगे

यदि नर्मदा नदी पर क्रूज सेवा शुरू होती है तो कई धार्मिक स्थल भी जुड़ सकेंगे। इससे प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिल सकेगा। कई पहुंच विहीन धार्मिक स्थलों तक जहां लोगों की पहुंच हो सकेगी वहीं दूसरी ओर ऐसे कई धार्मिक स्थलों की भी जानकारी मिल सकेगी, जो कि अभी तक ज्यादा चर्चित या लोगों की जानकारी में नहीं हैं।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button