सोना-चांदी रेट टुडे

Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी खरीदना हुआ महंगा, जानें क्‍या है आज के ताजा रेट

Gold-Silver Price Today, Gold Price Update, Gold Rate Today, Sone ka bhav, Sone ka rate, gold price today, gold price today delhi, gold price

Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी खरीदना हुआ महंगा, जानें क्‍या है आज के ताजा रेट
Source: Credit – Social Media

Gold-Silver Price Today 31 May 2023:  इस समय देश में शादी का सीजन चल रहा है और सोने और चांदी की जमकर खरीदारी भी की जा रही है। दूसरी और अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर का रेट बढ़ने और रुपए का रेट घटने के कारण सोने और चांदी की कीमतें (Gold Silver Rate Today) भी लगातार बढ़ रही है। सोना-चांदी अपने रिकॉर्ड स्तर पर चल रहे हैं। इन सबके बावजूद आज फिर सोने और चांदी के दाम में तेजी आई है और आज ही खरीदी का मूड बना चुके हैं तो देखें आज क्या है सोने और चांदी के ताजा रेट…

जानें सोने चांदी का बाजार में क्या है दाम (Gold-Silver Price Today)

  • 24 कैरेट सोने का भाव – 60,930
  • 22 कैरेट सोने का भाव – 55,850

महानगरों में सोने का भाव

चैन्नई में रेट

  • 22 कैरेट – 56,450
  • 24 कैरेट – 61,580

मुंबई में रेट

  • 22 कैरेट – 55,850
  • 24 कैरेट – 60,930

दिल्ली में रेट

  • 22 कैरेट – 56,000
  • 24 कैरेट – 61,080

कोलकाता

  • 22 कैरेट – 55,850
  • 24 कैरेट – 60,930

बंगलौर

  • 22 कैरेट – 56,300
  • 24 कैरेट – 56,300

चांदी का ताजा भाव (Today Silver Price)

76,800 रुपए प्रतिकिलो

आज चांदी अपने ऑल टाइम हाई पर है। एक ही दिन में चांदी रुपए सस्ती हुई हैं।

मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

ऐसे जानें सोने की शुद्धता (Gold-Silver Price Today)

अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।

आपको बता दें कि 24 कैरेट का सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, लेकिन इस सोने से गहने नहीं बनाए जा सकते हैं क्योंकि ये बेहद मुलायम होते हैं। इसलिए जेवर या फिर आभूषण बनाने में ज्यादातर 22 कैरेट गोल्ड का प्रयोग किया जाता है। 24 कैरेट गोल्ड 99.9 फीसदी गुणवत्ता होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है, जबकि 24 कैरेट सोना शानदार होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोने की बिक्री करते हैं।

हॉलमार्क देखकर ही खरीदें सोना (Gold-Silver Price Today)

सोने की खरीदारी के वक्त ग्राहकों को इसकी क्वॉलिटी का जरूर ध्यान रखना चाहिए। हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदना चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

ISO द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड में क्या है अंतर? (Gold-Silver Price Today)

24 कैरेट गोल्ड 99.9 फीसदी शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। जबकि 24 कैरेट सोना शानदार होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button