Crime news : नाबालिग भांजी से बलात्कार कर गर्भवती करने वाला आरोपी कलयुगी मामा गिरफ्तार, भिजवाया जेल; मछली पकड़ने गए युवक का मिला शव

MP Crime News : मध्यप्रदेश के बैतूल शहर में हाल ही में रिश्तों को शर्मसार और तार-तार किए जाने का मामला सामने आया था। यहां एक कलयुगी मामा ने अपनी ही नाबालिग भांजी से बार-बार बलात्कार कर उसे गर्भवती कर दिया था। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पर मामला तो दर्ज कर लिया था। लेकिन, आरोपी फरार चल रहा था। अब आरोपी भी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
पुलिस ने बताया कि थाना गंज बैतूल में 17 सितंबर 2022 को नाबालिक पीड़िता ने रिपोर्ट लिखाई थी कि वह 21 मार्च 2022 को वह ईंट भट्टा हमलापुर में मजदूरी करने गई थी। दरमियानी रात में आरोपी के द्वारा जान से मारने की धमकी देकर कई बार जबरदस्ती गलत काम (बलात्कार) किया।
इसके बाद एवं घर लौटने के बाद में भी कई बार गलत काम (बलात्कार) किया। जिससे पीड़िता 6 माह की गर्भवती हो गई है। पीड़िता की रिपोर्ट पर अपराध धारा सदर का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। दौराने विवेचना मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी बैतूलबाजार क्षेत्र में लुक छिप करके रह रहा है।
मुखबीर सूचना की तस्दीक के लिए हमराह स्टाफ के रवाना होकर थाना बैतूलबाजार से पुलिस स्टाफ लेकर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी तो आरोपी उपस्थित मिला। जिससे अपराध के संबंध में पूछताछ करने पर घटना घटित करना स्वीकार किया। इसके बाद उसकी पत्नी को गिरफ्तारी की सूचना देकर आरोपी को मौके पर गिरफ्तार किया गया। वहां से उसे थाना लेकर आए।
- यह भी पढ़ें…Betul News: अतिक्रमण को लेकर विहिप ने किया बडोरा ब्रिज पर चक्काजाम, हनुमान चालीसा का किया पाठ, दी यह चेतावनी
आरोपी को जिला न्यायालय पेश किया गया। जहां से आरोपी को जिला जेल बैतूल दाखिल किया गया। उक्त कार्यवाही में मुख्य भूमिका थाना प्रभारी निरीक्षक अनुराग प्रकाश, उपनिरीक्षक छत्रपाल धुर्वे, जागृति साहू, एएसआई जीपी बिल्लौरे, आरक्षक शिवेन्द्र, मंतराम, नितिन, कमलेश डेहरिया, सैनिक बंडू एवं थाना बैतूलबाजार से प्रधान आरक्षक अशोक झरबड़े, आरक्षक सुरेन्द्र राजपूत, सुरेन्द्र उइके, सैनिक सुनिल की सराहनीय भूमिका रही।
बरेठा घाट पर मिला युवक का शव, गया था मछली पकड़ने
शाहपुर क्षेत्र में बरेठा घाट पर एक युवक की लाश मिली है। इससे क्षेत्र में सनसनी का माहौल है। जानकारी के अनुसार बाचा निवासी कुंवरलाल पिता गरब सिंह धुर्वे की लाश बरेठा घाट पर मिली है। इसकी सूचना ग्रामीणों ने शाहपुर पुलिस को दी पुलिस द्वारा मृतक को स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां पोस्टमार्टम किया गया।
बताया जाता है कि कुंवरलाल अपने 2 अन्य साथी अशोक एवं विक्की के साथ बरेठा नाले पर मछली पकड़ने आया था। मछली पकड़ने के बाद अशोक एवं विक्की अपने घर चले गए थे। कुंवरलाल शौच करने का कह कर वहीं रुक गया था। रात में भी वह घर नहीं पहुंचा। जिस पर घर वालों ने अपने रिश्तेदारों एवं आस-पड़ोस में ढूंढा, परंतु कुंवरलाल का कहीं भी पता नहीं चला।
- यह भी पढ़ें… House Construction Tips: कम लागत में तैयार हो जाएगा आपके सपनों का घर, लाखों की होगी बचत, बस अपना लें ये खास तरीका
बाचा गांव के अशोक एवं विक्की को जब खबर लगी कि कुंवरलाल घर नहीं पहुंचा है तब गांव वालों को लेकर वे नाले के पास पहुंचे। ढूंढने पर कुंवरलाल मृत पड़ा हुआ था। जिस पर शाहपुर पुलिस को सूचना देने पर पुलिस पहुंची। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।



