बड़ी खबरें

Congress statement on BJP : अब कांग्रेस का पलटवार, वागद्रे बोले- महंगी रेत, कलेक्ट्रेट और जेल की जमीन बिक्री पर बोल कर दिखाएं

Congress statement on BJP : अब कांग्रेस का पलटवार, वागद्रे बोले- महंगी रेत, कलेक्ट्रेट और जेल की जमीन बिक्री पर बोल कर दिखाएं

Congress statement on BJP  : भाजपा के स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नेताओं द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के आमला आगमन को लेकर बयान बाजी करने पर जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष हेमंत वागद्रे ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि भाजपा के यह नेता पहले यह तो बताए कि उन्होंने भाजपा की सरकार के रहते हुए ऐसा क्या कर दिया जिस पर वे इतनी बड़ी बातें कर रहे है।

उनका कहना था कि भाजपा के सांसद विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, भाजपा जिलाध्यक्ष और पूर्व सांसद यह बताएं कि बैतूल में करीब 7-8 महीने से रेत न मिलने से मजदूर तबके की रोजी रोटी पर संकट आया तो तब वे कहां थे। वर्तमान में जो महंगी रेत खरीदने पर मजबूर होना पड़ रहा है उस पर उन्होंने क्या कदम उठाया इस पर तो जवाब दे।

बैतूल में पुराने कलेक्ट्रेट और जेल की बेशकीमती जमीन औने-पौने पर बेची जा रही है। उस पर सांसद, विधायक और भाजपा के अन्य  नेताओं ने अब तक क्या किया और क्या नहीं किया इस पर भी अब जरा बोलकर दिखाएं।

कार्यवाहक अध्यक्ष वागद्रे का कहना है कि कमलनाथ की डेढ़ वर्ष की कांग्रेस सरकार में किसानों का कर्ज माफ हुआ जिसका लाभ लेने वाले भाजपा के नेता भी है। कमलनाथ ने 100 यूनिट तक बिजली सस्ती की, जगह-जगह गौशालाएं बनाई। वहीं उनका कहना था कि भाजपा के राज में किसानों को फसल बीमा नहीं मिल पा रहा है।

2020 में बैतूल जिले के कम से कम 5 हजार ऐसे किसान है जिन्हें खरीफ सीजन का फसल बीमा क्लेम नहीं मिला है, लेकिन कोई भी भाजपा का नेता इस पर बात नहीं करता। जिले भर में चोरियां हो रही है, लेकिन इस पर भी भाजपा का कोई जनप्रतिनिधि एक शब्द नहीं बोलता। नलजल योजना में भ्रष्टाचार हो रहा है, पंचायतों में घर-घर पानी नहीं पहुंच रहा है फिर भी बैतूल में भाजपा के नेता मौन है।

कमलनाथ से सवाल करने वाले भाजपा के सांसद विधायक एक बार अपनी सरकार से सवाल करके तो दिखाएं कि क्या वजह है कि सार्वजनिक उपयोग में आने वाली लोक संपत्ति बेचने की नौबत क्यों आ रही है। नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर पढ़ें क्या बोले थे भाजपा नेता और विधायक…

Statement on Kamal Nath: आमला विधायक डॉ. पंडाग्रे का बड़ा हमला, बोले- मेरी नजर में कमल नाथ राष्ट्रीय स्तर के नहीं, केवल एक क्षेत्रीय नेता

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button