बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

पत्नी से अवैध संबंधों का था शक, इसलिए उतार दिया मौत के घाट

  • उत्तम मालवीय, बैतूल ©9425003881
    बैतूल जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के कोटखेड़ा नीमपानी से उसरीढाना मार्ग पर बेशरम की झाड़ी में मिले युवक के शव के मामले का खुलासा शाहपुर पुलिस ने कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया है कि मृतक के उसकी पत्नी से अवैध संबंधों का शक था, इसके चलते उसने उसे मौत के घाट उतार कर शव को झाड़ियों में फेंक दिया था।
    एसडीओपी एमएस मीणा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी 5 नवंबर को कोटखेड़ा नीमपानी से उसरीढाना जाने वाले रास्ते पर कमल सिंह अहाके के गन्ने के खेत के बाजू में बेशरम की झाड़ी में एक व्यक्ति मरा पड़ा है। सूचना पर मौके पर पहुंचकर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। ग्रामवासी मृतक के रिश्तेदारों ने शव देखकर मृतक की पहचान गांव के प्रेमसिंग इवने के भांजे शिव पिता झीकू बरकड़े निवासी ओझाढाना घोड़ाडोंगरी के रूप में की। पुलिस ने जांच में पाया कि अज्ञात आरोपी द्वारा हत्या कर बेशरम की झाड़ी में शव छिपा दिया गया है। मामले की बारीकी से विवेचना करने पर पाया गया कि मृतक शिव बरकड़े अपने एक रिश्तेदार के घर कोटखेड़ा हमेशा आते रहता था। इससे आरोपी जगन उइके को संदेह था कि उसकी पत्नी से शिव बरकड़े के अवैध संबंध हैं। इसी शक के चलते 4 नवंबर की रात्रि में उसने लोहे के सब्बल से मारकर हत्या कर दी और शव को कोटखेड़ा उसरीढाना जाने वाले रास्ते पर बेशरम की झाड़ी में फेंक दिया। आरोपी ने जुर्म स्वीकार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त सब्बल जब्त कर लिया है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button