Chaitra Navratri Recipe: चैत्र नवरात्रि व्रत में बनाएं साबूदाना वड़ा, सेहत और स्वाद दोनों का ख्याल रखेगा
Chaitra Navratri Recipe: Make in Chaitra Navratri fast, Sabudana Vada will take care of both health and taste in fast

Chaitra Navratri Recipe : नवरात्रि में उपवास के दौरान फलाहार में साबूदाना खूब खाया जाता है और इससे तरह तरह के पकवान बनाए जाते हैं, लेकिन इस बार आप व्रत में फलाहारी पकौड़े ट्राई कर सकते हैं। वैसे तो फलाहारी पकौड़े कम ही बनाए जाते हैं। कई बार हम लोग सोचते ही रह जाते हैं कि आखिर कैसे और किस चीज के पकौड़े बनाएं। तो आज आपके लिए लेकर आए हैं एक स्पेशल पकौड़ा रेसिपी जिसे आप व्रत में बनाकर खा सकते हैं।
इस बार अगर आप चैत्र नवरात्रि के व्रत कर रहे हैं और आपको चाय के साथ में पकौड़े खाने का मन कर रहा है, तो आप साबूदाना से यम्मी, टेस्टी और कुरकुरे पकौड़े बना सकते हैं, यह बनाने में बहुत ही आसान है और झटपट बनकर तैयार भी हो जाते हैं। तो चलिए आज आपको साबूदाने के कुरकुरे वड़ा बनाने की विधि बताते हैं। व्रत में सेहत और स्वाद दोनों का ख्याल रखेगा।
सामग्री (Ingredients-
- 1 cup Tapioca, साबूदाना
- 2 large Potato, boiled, grated, आलू
- 1 1/2 inch Ginger, finely chopped, अदरक (optional)
- 4 Green chillies, finely chopped, हरी मिर्च
- 10-12 Curry leaves, sliced, करी पत्ता
- 1/2 cup salted Peanut, crushed, मूंगफली
- 1 tsp Cumin seeds, जीरा
- Salt to taste, नमक स्वादानुसार
- ½ tbsp Curd, दही
- ¼ cup Coriander leaves, chopped, धनिया पत्ता
- A pinch of Baking soda, बेकिंग सोडा
- Oil for Frying, तेल
मीठे दही के लिए (For Sweet Curd)
- 1 cup Curd, beaten दही
- 1 ½ tbsp Sugar, चीनी
- A pinch of Salt, नमक स्वादानुसार
- 1 small raw Mango, peeled, grated, कच्चा आम
गार्निश के लिए (For Garnish)
- Curd, दही
- Red chilli powder, लाल मिर्च पाउडर
- Coriander sprig, धनिया
- Also Read: Intresting GK Question: बताओं ऐसी कौन सी चीज है, जिसे लोग खाते भी हैं, पीते भी हैं और जलाते भी हैं…?
Recipe (बनाने की विधि)।(Chaitra Navratri Recipe)
सबसे पहले साबूदाने को भिगोकर करीब 3 से 4 घंटे के लिए रख दें। इसके बाद कढ़ाई में मूगफली के दानों को बिना घी के भून लें और भूनने के बाद छिलका हटाकर मिक्सी में दरबरा पीस लें। अब उबले हुए आलू को मैश कर लें। आलू में साबूदाना, दरबरी मूंगफली, हरा धनिया, अदरक पेस्ट , हरी मिर्च और नमक अच्छी तरह से मिला लें। ध्यान रहें कि साबूदाना में बिल्कुल भी पानी न हो। इस मिश्रण को छोटे –छोटे गोले का आकार देकर चपटी लोई बनाए। इसके बाद कढ़ाई में तेल या घी चढ़ाए और गरम होने पर इन्हें कढ़ाई में डाल दें। इसे तब तक भूनें जब तक सुनहरे रंग का न हो जाए। आपके साबूदाना वड़े तैयार है। इसे दही या चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।


