बैतूल अपडेट

Ma Bete Ki Maut : मां-बेटे की मौत मामले में नया मोड़, मायके पक्ष ने लगाए हत्या के आरोप

Ma Bete Ki Maut : मां-बेटे की मौत मामले में नया मोड़, मायके पक्ष ने लगाए हत्या के आरोप
Ma Bete Ki Maut : मां-बेटे की मौत मामले में नया मोड़, मायके पक्ष ने लगाए हत्या के आरोप

Ma Bete Ki Maut : मुलताई। बैतूल जिले के मुलताई थाना क्षेत्र के ग्राम रिधोरा में सोमवार को एक मां और उसके मासूम बेटे का शव पानी के टांके में पड़ा हुआ मिला था। इस मामले में अब नया और गंभीर मोड़ आ गया है।

कल तक सभी को लग रहा था कि यह एक हादसा हो सकता है। लेकिन इस मामले में मृतिका के मायके पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी और नाती की हत्या उनके दामाद और उसके परिजनों द्वारा की गई है।  (Ma Bete Ki Maut)

रिधोरा निवासी कमलेश पवार की पत्नी पूनम पवार (25 साल) और उनका बेटा भाविक (डेढ़ साल) का शव कल उन्हीं के घर के टांके में पड़ा हुआ मिला था। (Ma Bete Ki Maut)

कल जहाँ इस मामले को एक दुर्घटना बताया जा रहा था, वहीं अब इस मामले में मृतिका की मां पांढुर्णा सिवनी निवासी सुनीता किनकर और पिता साहेबराव ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। (Ma Bete Ki Maut)

मारपीट कर तोड़ दिया मोबाइल (Ma Bete Ki Maut)

उनके मुताबिक कल उनकी बेटी जब उनसे दोपहर 12 बजे बात कर रही थी तो जंवाई ने उसके साथ मारपीट कर उसका मोबाइल तोड़कर फेंक दिया और बात नहीं करने दी। वहीं इसके पहले भी उसे जमकर प्रताड़ित किया जाता था। (Ma Bete Ki Maut)

खाने में देते थे दाल का पानी (Ma Bete Ki Maut)

खाने में दाल का पानी दिया जाता था और दूध तक नहीं दिया जाता था। इसके अलावा जरूरत का सामान भी उसे लेकर नहीं दिया जाता था। पूरे मामले में अब मृतिका के परिजन दोनों शवों को अपने साथ अपने गांव ले जाने की बात कर रहे हैं। (Ma Bete Ki Maut)

लगातार हो रही थी पैसों की मांग (Ma Bete Ki Maut)

मृतिका की माँ का कहना है कि ससुराल के लोगों द्वारा लगातार पैसे की मांग की जा रही थी। एक हफ्ते पहले भी 40000 रुपये उन्होंने जंवाई को दिए थे। कोरोना के समय शादी हुई थी। उस समय भी 500000 रुपये का दहेज दिया गया था। (Ma Bete Ki Maut)

मृतिका के पास मिला सुसाइड नोट (Ma Bete Ki Maut)

बताया जा रहा है कि मृतिका के पास से एक सुसाइड नोट भी पुलिस ने बरामद किया है। जिसमें उसने घर वालों से परेशान होने की बात लिखी है। वहीं लिखा है कि उसके और भाविक के चले जाने से यह लोग खुश हो जाएंगे। पुलिस द्वारा इस पूरे मामले को लेकर अब जांच की जा रही है। (Ma Bete Ki Maut)

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

देशदुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button