Betul News Today: पुलिया पार कर रहे दो युवक बहे, एक तैर कर निकला, दूसरे की तलाश जारी
अंकित सूर्यवंशी, आमला (Betul News Today)। मध्यप्रदेश में भारी बारिश के चलते हादसों का दौर जारी है। बीती रात बैतूल जिले के बोरदेही थाना क्षेत्र में भी एक ऐसा ही हादसा हो गया। यहां पुलिया पार कर रहे दो युवक बह गए। इनमें से एक तो किसी तरह तैर कर निकल गया, लेकिन दूसरा नहीं निकल पाया।
गौरतलब है कि सोमवार दिन भर जिले में बारिश होती रही। इसके चलते कई नदियां उफान पर चल रही थी। इसी बीच थाना क्षेत्र के मुआरिया गांव के पास सोमवार देर शाम बड़ा हादसा हो गया। यहां भैंसाई नदी की पुलिया पार करते समय दो युवक तेज बहाव में बह गए।

एक युवक तैर कर निकला
इनमें से एक युवक मंडो यादव किसी तरह तैरकर बाहर निकल आया। जबकि बेहड़ी गांव निवासी अरुण उइके अब तक लापता है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया।
- यह भी पढ़ें : MP district name change: मध्यप्रदेश में अब एक और जिले का नाम बदला, राज्य सरकार का बड़ा फैसला

अंधेरा होने से हो रही दिक्कत
बोरदेही थाना प्रभारी राधेश्याम वट्टी ने बताया कि नदी में पानी का बहाव तेज होने और अंधेरा होने की वजह से सर्च अभियान में दिक्कत आ रही है। आसपास की फसलें और पेड़-पौधे तलाशी कार्य में बाधा बन रहे हैं।
- यह भी पढ़ें : PM Awas Yojana Recovery: राशि लेकर पीएम आवास का निर्माण करने वालों की अब खैर नहीं, कमिश्नर बोले- रिकवर करें
बोरदेही बाजार से लौट रहे थे
जानकारी के अनुसार दोनों युवक टप्पा तहसील बोरदेही बाजार से लौट रहे थे। पुलिया पर बाढ़ का पानी होने के बावजूद उन्होंने दोपहिया वाहन किनारे खड़ा कर पैदल नदी पार करने की कोशिश की, तभी हादसा हो गया। पुलिस और ग्रामीणों की टीम लापता युवक की तलाश में जुटी हुई है।
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



