Redmi A1+ Sale: रेडमी ले आया सबसे सस्ता फोन! एचडी प्लस डिस्प्ले, डुअल कैमरा, फिंगरप्रिंट, फास्ट चार्जिंग और कीमत 7 हजार से भी कम….

Redmi A1+ Sale: Redmi A1+ स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। शाओमी ने इस साल अल्ट्रा बजट स्मार्टफोन लॉन्च किया था, जिसका नाम Redmi A1 है। अब कंपनी ने इस फोन का अपग्रेड वर्जन यानी Redmi A1+ लॉन्च किया है। इस फोन में भी पुराने वर्जन की तरह 5000mAh की बैटरी और 6.52 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले टाइप काफी सारे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी ने Redmi A1+ की कीमत सिर्फ 6,999 रुपये रखी है। खास बात है कि इतनी कम कीमत का होने के बावजूद ये कई खास फीचर्स को सपोर्ट करता है, और इसमें मीडियोटेक चिपसेट और नॉच डिस्प्ले दिया गया है। इसमें यूज़र्स को फिंगरप्रिंट सेंसर और डुअल लेंस कैमरा सेटअप भी मिलता है।

Redmi A1+ Price
कंपनी ने Redmi A1+ स्मार्टफोन को दो स्टोरेज वैरियंट में पेश किया है। इस फोन को दो स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। इसके 2जीबी रैम और 32जीबी स्टोरेज की कीमत 6,999 रुपये और 3जीबी+32जीबी स्टोरेज की कीमत 7,999 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात करें तो ग्राहकों को फोन के लिए Black, Light Green और Light Blue जैसे तीन कलर ऑप्शन मिल जाएंगे। आज से फोन को Flipkart, mi.com, mi होम और ऑफलाइन प्लेटफॉर्म पर सेल शुरू की गई है। यह ऑफर केवल 31 अक्टूबर तक लागू किया गया है।
Redmi A1+ specifications और फीचर्स
Redmi A1+ में 6.52-इंच HD+ डॉट ड्रॉप डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 1600 x 720 का पिक्सेल रिजॉल्यूशन और 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो मिल जाता है। फोन में MediaTek Helio A22 चिपसेट उपयोग किया गया है। स्टोरेज के मामले में डिवाइस में 3GB तक रैम और 32GB तक इंटरनल स्टोरेज मिल जाता है। जो कि LPDDR4X RAM कोर्स के साथ आता है। इसमें एंड्रॉयड 12 आउट ऑफ द बॉक्स मिलता है। इसके साथ ही स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी दिया गया है। जिसकी मदद से 1TB तक स्टोरेज बढ़ाया जा सकता है।
Redmi A1+ Battery
Redmi A1+ में 5,000mAh बैटरी दी गई है जो 10W चार्जिंग सपोर्ट से लैस है। वहीं, Redmi A1+ में सुरक्षा के लिए रियर फिंगरप्रिंट सेंसर की सुविधा मिलती है।

Redmi A1+ Camera
Redmi A1+ फोन के रियर में डुअल कैमरा है जिसके साथ एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। इसका प्राइमरी लेंस 8 मेगापिक्सल का है जबकि साथ में 2 मेगापिक्सल का सेकंडरी लेंस भी है जो कि एक डेप्थ सेंसर है। फोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
इसके अलावा फोन में कनेक्टिविटी के लिहाज से 4G LTE, 2.4Ghz वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0, GPS, 3.5mm हेडफोन जैक और USB टाइप-C पोर्ट दिया गया है।
News Source: News 18



