Honda SP125 : कम कीमत…10 साल की वारंटी और बहुत कुछ! स्पोर्ट एडिशन में होंडा ले आया एक और किफायती और दमदार बाइक
Honda SP125, honda sp 125 on road price, honda sp 125 price, honda sp 125 bs6 on road price, honda shine,

Honda SP125 : भारत की सबसे पॉपुलर बाइक में से एक Honda की SP125 एक दम नए अंदाज के लांच हो गई है। इसमें सामान्य बाइक के मुकाबले बेहतर फीचर्स और ग्राफिक्स मिलते हैं। कंपनी ने इस बाइक के लॉन्च के साथ ही इसकी ऑफिशियल बुकिंग भी अधिकृत डीलरशिप और वेबसाइट के माध्यम से शुरू कर दी है।
यह मोटरसाइकिल 2 रंगों में बाज़ार में बिकेगी जिसमें Decent Blue Metallic और Heavy Grey Metallic शामिल है।इसके फीचर्स की बात करे तो इसमें आपको ब्राइट LED हेडलैंप साथ ही डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिए गए है जो कि गियर पोजीशन के साथ-साथ माइलेज सम्बंधित जानकारी देगा।
इसके इंजन और पावर की बात करे तो इस स्पोर्ट्स एडिशन में आपको 123.94 cc का सिंगल सिलिंडर BS 6, OBD2 कॉम्पलिएंट PGM -FI इंजन दिया गया है। यह इंजन 8kW की पावर और 10.9 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। Honda Motorcycles इस बाइक पर स्पेशल 10 year वारंटी पैकेज लेकर आई है जिसमे 3 year स्टैण्डर्ड वारंटी और 7 year ऑप्शनल वारंटी शामिल है।

क्या हैं खूबियां
होंडा की एसपी 125 स्पोर्ट्स एडिशन बाइक में कंपनी की ओर से मैट मफलर कवर और बेहतर ग्राफिक्स को दिया गया है। इसके अलावा इस बाइक में डीसेंट ब्लू मेटैलिक और हैवी ग्रे मेटैलिक जैसे नए रंगों को उपलब्ध करवाया गया है। बाइक में एलईडी हैडलैंप, फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, गियर पोजिशन इंडीकेटर, एवरेज की जानकारी जैसे कई फीचर्स को दिया गया है।

कितना दमदार इंजन (Honda SP125)
कंपनी की ओर से नई 125 एसपी स्पोर्ट्स एडिशन में 123.94 सीसी का सिंगल सिलेंडर बीएस-6 ओबीडी-2 कम्प्लाइंट इंजन मिलता है। इसके साथ ही बाइक में पीजीएम-एफआई तकनीक को भी दिया गया है। इस इंजन से बाइक को आठ किलोवाट पावर और 10.9 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।

कितनी है वारंटी (Honda SP125)
कंपनी की ओर से एसपी125 स्पोर्ट्स एडिशन को एक ही वैरिएंट में लाया गया है। जिसके साथ कंपनी की ओर से तीन साल की स्टैंडर्ड और सात साल की एक्सटेंडिड वारंटी दी जाती है।



