Viral Video : जूनियर डॉक्टर ने की जमकर शराब पार्टी, वीडियो हुआ वायरल
Viral Video: Junior doctor had a huge drinking party, video went viral.
शहडोल। Viral Video मध्य प्रदेश के शहडोल का मेडिकल कॉलेज एक बार फिर सुर्ख़ियों में आ गया है। दरअसल, शहडोल के बिरसामुंडा मेडिकल कालेज से जूनियर डॉक्टरों द्वारा की जा रही शराब पार्टी का एक वीडियो शोसल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि वार्ड की छत पर जूनियर डॉक्टरों की महफ़िल सजी हुई है और दूसरे वीडियो में नशे में धुत डॉक्टर डांस और मस्ती करते नजर आ रहे हैं।
Viral Video यह वीडियो साथ में मौजूद किसी साथी ने ही अपने मोबाइल में कैद कर लिया था जो अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद मेडिकल कालेज प्रबंधन की जमकर किरकिरी हो रही है। बताया जा रहा है कि मेडिकल कॉलेज में आए दिन वार्ड के ट्रेरिस में शराब पार्टी की जाती है।
देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



