मध्यप्रदेश अपडेट

Ladli Behna Scheme August 2025: रक्षाबंधन से पहले बहनों को सरकार का तोहफा, खाते में आएंगे ₹1500

Ladli Behna Scheme August 2025: राखी आई है, तो भाई का बहन को शगुन देना लाजिमी है। राखी 9 अगस्त को है। इसलिए राखी से पहले हमारी सरकार सभी लाड़ली बहनों को 250 रुपए की अतिरिक्त राशि शगुन के रूप में देगी। अगस्त माह में प्रत्येक लाड़ली बहन को 1500 रुपए मिलेंगे। हम यही नहीं रुकेंगे, बल्कि प्रदेश की हर लाड़ली बहन को पक्का मकान भी बनाकर देंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यह ऐलान शनिवार को उज्जैन जिले की ग्राम पंचायत नलवा में लाड़ली बहनों को आर्थिक सहायता राशि सहित अन्य योजनाओं के तहत बहनों को सहायता राशि वितरण के राज्य स्तरीय समारोह को संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश की 1.27 करोड़ लाडली बहनों को 26वीं किश्त के रूप में 1543.16 करोड़ रुपए की सहायता राशि उनके बैंक खातों में अंतरित की।

इन योजनाओं की भी राशि ट्रांसफर (Ladli Behna Scheme August 2025)

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 30 लाख से अधिक बहनों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत सिलेंडर रिफिलिंग के लिए 46.34 करोड़ रुपए सब्सिडी राशि तथा 56.74 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों को 340 करोड़ रुपए की पेंशन राशि भी उनके बैंक खातों में अंतरित की।

भाईदूज तक बहनों को 1500 रुपये (Ladli Behna Scheme August 2025)

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश की सभी बहनें हमारा मान हैं, अभिमान हैं। इनके मान-सम्मान और कल्याण के लिए हम कोई कसर नहीं रखेंगे। दीपावली के बाद आने वाली भाईदूज तक राज्य सरकार सभी लाड़ली बहनों को 1250 रुपए से बढ़ाकर हर माह 1500 रूपए सहायता राशि देगी। यह सहायता राशि धीरे-धीरे बढ़ाकर 3000 रूपये प्रतिमाह कर दी जाएगी।

चार करोड़ से अधिक मकानों की रजिस्ट्री (Ladli Behna Scheme August 2025)

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि देश की सभी बहनों को पक्के घर की सौगात मिले, इसके लिए पीएम आवास योजना के तहत निर्मित 4 करोड़ से अधिक पक्के मकानों की रजिस्ट्री बहनों के नाम से ही की जा रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में बहनें मायके और ससुराल दोनों को धन्य करती हैं। बहनें देश का सौभाग्य हैं।

मजरे-टोलों तक भी बनवाएंगे सड़कें (Ladli Behna Scheme August 2025)

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में अब तक 5 लाख किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि सिर्फ गांव-कस्बों तक ही नहीं, अब हम प्रदेश के सभी मजरे-टोलों तक भी पक्की सड़कें बनाने जा रहे हैं।

किसानों को 90 प्रतिशत अनुदान पर सोलर पंप (Ladli Behna Scheme August 2025)

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार सिंचाई का रकबा बढ़ाने के लिए संकल्पित है। प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना के तहत प्रदेश के सभी किसानों को भारी भरकम बिजली बिल से मुक्ति दिलाने के लिए 90 प्रतिशत अनुदान पर सोलर पंप दिए जा रहे हैं।

प्रदेश को बनाया जाएगा मिल्क कैपिटल (Ladli Behna Scheme August 2025)

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश को मिल्क कैपिटल बनाने के लिए हमने डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना की शुरुआत की है। प्रदेश में पशुपालकों से सहकारी समितियों के माध्यम से दूध खरीदा जाएगा। दूध उत्पादन के माध्यम से किसानों की आय बढ़ेगी। हमने प्रदेश में दूध उत्पादन वर्तमान 9 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत तक करने का लक्ष्य रखा है।

बहनों को अब यहां भी मिलेगा आरक्षण (Ladli Behna Scheme August 2025)

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बहनों को बधाई देते हुए कहा कि अगले कुछ सालों में ही देश की सभी बहनों को लोकसभा, राज्यसभा और विधानसभा में आरक्षण का लाभ मिलेगा। अभी निकाय चुनावों में महिलाओं को आरक्षण का लाभ दिया जा रहा है। (Ladli Behna Scheme August 2025)

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button