टेक/ऑटो

Cycle Without Wheels: लो जी! अब आ गई बिना पहियों वाली साइकिल, लोहे के डंडे पर चलती देख लोग हुए हैरान, बोले – ऐसी इंजीनियरिंग कहीं नहीं देखी

Cycle Without Wheels, viral, wheeless bicycle, man creates cycle without wheels, bina tyre ke cycle, bina pahiyon wali cycle video,

Cycle Without Wheels: लो जी! अब आ गई बिना पहियों वाली साइकिल, लोहे के डंडे पर चलती देख लोग हुए हैरान, बोले - ऐसी इंजीनियरिंग कहीं नहीं देखी
Source: Credit – Social Media

Cycle Without Wheels: किसी भी वाहन या साइकिल को चलाने के लिए गोल पहियों की जरूरत पड़ती है, लेकिन क्या आपने बिना पहियों के किसी साइकिल को चलते आज तक देखा है? आजकल ऐसे इंजीनियर आ चुके हैं जो एक्सपेरिमेंट करके बिना पहियों वाली साइकिल बना रहे हैं। ऐसा ही एक अनोखा आइडिया एक वायरल वीडियो (Cycle without wheels video) में देखने को मिला जिसमें साइकिल तो नजर आ रही है, पर उसमें टायर नहीं दिख रहा है।

फेमस युट्यूबर और इंजीनियर Sergii Gordieiev ने यूट्यूब चैनल द क्यू (The Q) पर एक वीडियो (Wheeless bicycle) पोस्ट किया है, जिसमें वो एक साइकिल बनाते नजर आ रहे हैं। इसकी खासियत ये है कि इस साइकिल में पहिया ही नहीं है। कुछ दिनों पहले वो फेमस हुए थे चौकोर पहियों वाली साइकिल बनाने के लिए। इसका भी वीडियो उनके यूट्यूब चैनल पर मौजूद है।

पहिए हटाकर बना दी साइकिल (Cycle Without Wheels)

वायरल वीडियो में Sergii Gordieiev एक्सपेरिमेंट करते दिख रहे है। ड्रिलिंग-कटिंग कर के वो लोहे के दो डंडे पर घूमने वाली लोहे की चटाई लगाते हैं और फिर उसे चेन से जोड़ देते हैं। उनके द्वारा की गई इस अनोखी इंजीनियरिंग को पूरी तरह से समझा पाना भी मुश्किल है। जब आप अंत में उस साइकिल को डंडों पर चलते देखेंगे तो जरूर हैरान हो जाएंगे।

यहां देखें वीडियो(Cycle Without Wheels)….

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button